पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन दवा बिक्री पर जताया रोष
Strike : केवलारी। पूरे देश मे दवा दुकानों का ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बंद रख विरोध जताया गया।
इसी क्रम में सिवनी जिले की समस्त दवा दुकानों सहित केवलारी तहसील क्षेत्र की भी सभी
दवाई दुकान बंद कर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आव्हान में एक दिवसी हड़ताल कर
दवा दुकानें बंद रखी गयी। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा देश के प्रधानमंत्री के नाम
केवलारी मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि
अवैध रूप से ऑनलाइन दवा बिक्री, जन स्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरा है,
बिना वैध एवं सत्यपित ई प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलेवरी पूर्णत:
प्रतिबंधित की जाये, आनलाईन प्लेटफार्म द्वारा अपनाई जा रही अत्याधिक छूट नीति पर
रोक लगाई जाए सहित बिन्दु पर एक ज्ञापन औषधि विक्रेता संघ तहसील केवलारी द्वारा,
आज दोपहर को एसडीएम कार्यालय केवलारी पहुंचकर पीएम के नाम सौंपा गया।
इस मौके पर केवलारी सहित ऊगली क्षेत्र के अनेक दवाई दुकान संचालको की सहभागिता रही।
Read More…Public Problem : केवलारी में घंटो तक लग रहा मुख्य सड़क पर जाम
Read More…BJP MP News : जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष का आपत्तिजनक ऑडियो और फोटो वायरल !
