कांग्रेस ने आदिवासियों का अपमान किया इसलिए छोड़ दिया उसे : कमलेश शाह

कमलनाथ के विश्वसनीय अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा/भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे विश्वसनीय अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने भाजपा के भगवा दुपट्टा गले में डालते ही नए अंदाज में नए तेवर के साथ कहा…कांग्रेस ने हमेशा जिले के आदिवासियों का अपमान किया है।

उन्होंने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के लिए उपयोग किया है। सदैव अपना हित साधा है। अब मैं आदिवासियों का और अपमान नहीं होने दूंगा।

आज यदि आदिवासी क्षेत्रों की स्थिति देखी जाए तो बद से बद्तर हो गई है। आदिवासी आज भी बद्तर जिंदगी जीने मजबूर है। उन्होंने कहा मैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछना चाहता हूं, वे 44 साल से आदिवासियों के दम पर केंद में मंत्री रहे, प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे, वे बताएं उन्होने आदिवासियों के लिए क्या किया।

आदिवासियों के लिए आज तक कोई उद्योग नहीं लगाए। आदिवासियों के लिए कोई योजना नहीं लाए। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हक पर डाका डाला।

उन्होने कहा कि अब मैं आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।

भाजपा के साथ मिलकर आदिवासियों के विकास के कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के कंधों को मजबूत करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की योजनाओं को हर आदिवासी तक पहुंचाऊंगा।

प्रधानमंत्री के नारे अबकी बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 सौ पार को बुलंदियों तक पहुंचाऊंगा। अब आदिवासियों का वोट भाजपा के साथ रहेगा।

इससे आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस मुक्त करने का लिया संकल्प भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक कमलेश शाह ने भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष छिंदवाड़ा को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने पूरे जोश से कहा इस बार हर हाल में भाजपा का कमल खिलाना है। बंटी साहू को जिताकर हर हाल में दिल्ली पहुंचाना हैं।

सीएम हाउस में ली पार्टी की सदस्यता

कमलेश शाह ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने पार्टी की सदस्यता ली। शाह 2023 में तीसरी बार विधायक चुने गए थे।

पत्नी और बहन ने भी ली सदस्यता

कमलेश शाह के साथ उनकी पत्नी हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह, बहन जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम भी भाजपा में शामिल हुईं।

सीएम बोले- पूरा प्रदेश मोदी मय

इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा आज पूरा प्रदेश मोदीमय है। जिनकी तीन पीढिय़ां विधायक रह चुकी हैं, वह आज कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए हैं। कमलेश शाह ने भाजपा की सदस्यता ली है।

कमलनाथ के व्यवहार के कारण वह बीजेपी में शामिल हुए। छिंदवाड़ा में गड़बड़ है और उसके उदाहरण निकालकर सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस का एक विधायक हुआ कम, अब 65 बचे

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 66 विधायक चुने गए थे। इनमें से अमरवाड़ा के विधायक ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 66 से घटकर 65 हो गई है।

कमलनाथ के खास रहे हैं कमलेश प्रताप शाह

कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह कमलनाथ के खास रहे हैं। वे छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से तीन से विधायक हैं। उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Read more

शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, कहा- 14 साल ‘वनवास’ के बाद फिर हुई वापसी

डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’, 600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

Spread The News

One thought on “कांग्रेस ने आदिवासियों का अपमान किया इसलिए छोड़ दिया उसे : कमलेश शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *