सांसद की उपस्थिति में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
BJP News : छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़,
समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकिल्पत है।
उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित
कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने सर्वप्रथम प्रात:काल में ही अपने निवास पर भाजपा का झंडा फहराया।
इसी के साथ ही सारना मंडल के ग्राम पंचायत सिहोरा मडका के बूथ क्रमांक 128-129 में
पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के
लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में
आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था।
जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए।
अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर
मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।
कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली
भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के
सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा
ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी।
आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की
जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केंद्र में विद्यमान है।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू के निवास स्थान पर महापौर विक्रम अहके, बिट्टू मंडराह,
विश्वेंद्र बैस, लकी पाल, रवि मालवी, शुभम साहू, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी,
अंकित कपाले सिहोरा मडका में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे,
हरीश साहू, संतोष चंद्रवंशी, संतोष सूर्यवंशी, यमुना साहू, सेवक बंदेवार, योगी राम साहू,
राहुल मालवीय, संदीप चंद्रवंशी, निरंजन ठाकुर, प्रथ्वी रघुवंशी, श्यामा सोनी, मानसिंह
चंद्रवंशी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read More…Ramnavmi : नगरी अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना नजर आया…
Read More…Arrival : कमलनाथ व नकुलनाथ छिंदवाड़ा में मनाएंगे हनुमान जयंती