Chhindwara Mandi : छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी समिति कुसमेली के सचिव सुरेश कुमार परते की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
उनकी पक्षपात पूर्ण कार्यप्रणाली से मंडी कर्मचारी ही नहीं व्यापारी भी परेशान हैं।
हाल ही में उनकी कार्यप्रणाली का एक किस्सा चर्चाओं में आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी सचिव सुरेश कुमार परते दिन में मंडी कार्यालय नहीं जाते लेकिन जब उनके चहेतों की ड्यूटी लगानी होती है तो वे रात में आठ बजे भी आदेश पर हस्ताक्षर करने कार्यालय पहुंच जाते हैं।
सोमवार को भी मंडी में ड्यूटी को लेकर फेरबदल किया गया। इस फेरबदल के आदेश पर हस्ताक्षर करने मंडी सचिव रात के अंधेरे में कार्यालय पहुंचे। इसे लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं।
व्यापारियों से बात करने से बचते हैं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी सचिव सुरेश कुमार परते व्यापारियों का सामना करने से हमेशा से ही बचते रहे हैं।
उनका प्रयास होता है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान स्टाफ द्वारा ही किया जाए।
पिछले दिनों जब वे थोक सब्जी मंडी निरीक्षण के लिए गए थे तब सब्जी मंडी कार्यालय में पीछे बने कमरे में जाकर बैठ गए थे ताकि मंडी व्यापारी उनसे मिलने न आ जाएं।
उसी पीछे वाले कमरे में उन्होने गर्मा गरम ‘बड़े’ का लुत्फ उठाया और कर्मचारियों से अपनी खातिरदारी करवाकर चलते बने।
उन्होने न तो कोई निरीक्षण किया न ही व्यापारियों से बात की जबकि व्यापारी उनसे मिलने के लिए खड़े रहे।
सूत्र बताते हैं कि मंडी के विवादित कर्मचारियों पर सचिव सुरेश कुमार परते का हमेशा से ही वरदहस्त रहा है।
इससे पहले उन्होने थोक सब्जी मंडी में विवादित एएसआई अशोक शर्मा की ड्यूटी लगा दी थी जिसके बाद अशोक शर्मा ने जमकर अवैध वसूली की।
बवाल मचने पर उसे मजबूरी में हटाना पड़ा। अब उन्होने एक ऐसे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है जो सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध टिप्पणी करने को लेकर पहले भी हटाए जा चुके हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भी उस वक्त कर्मचारी की इस हरकत पर मंडी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर की थी।
One thought on “Chhindwara Mandi : रात के अंधेरे में आदेश पर हस्ताक्षर करने जाते हैं मंडी सचिव!”