थाने में मामला दर्ज, जमानत पर छूटे जेल से
Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शहर के एक चौपहिया वाहन शो रूम के एचआर मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।
शिकायत के बाद पुलिस ने शो रूम के आरोपी एचआर मैनेजर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में
पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
हालांकि तकरीबन तीन दिन जेल की हवा खाने के बाद एचआर मैनेजर जेल से जमानत पर बाहर आ गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचआर मैनेजर को वाहन शो रूम से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
इस मामले में शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाए हैं कि एचआर मैनेजर ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
ऐसे हुई मुलाकात
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला वाहन शो रूम में नौकरी के लिए रिज्यूम देने गई थी।
उसी दौरान एचआर मैनेजर से उसकी मुलाकात हुई।
महिला नौकरी की आस में एचआर मैनेजर को फोन लगाती थी जहां से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

बाद में यह बातचीत जान पहचान और फिर जिस्मानी ताल्लुकात में बदल गई।
ब्लैकमेल करने का खेल?
इस मामले को लेकर शहर मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इन चर्चाओं के अनुसार महिला ने एचआर मैनेजर को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं।
अब भी वह 15 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।
जब मैनेजर को समझ में आया कि वह फंस चुका है तो उसने पैसे देने से महिला को मना कर दिया।
इसके बाद महिला ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत कर दी।

बताया जाता है कि इससे पहले इसी महिला की शिकायत पर दो और दुष्कर्म के मामले अलग-अलग व्यक्तियों के विरुद्ध
दर्ज किए जा चुके हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।
रंगीन मिजाज हैं एचआर मैनेजर!
सूत्र बताते हैं कि एचआर मैनेजर रंगीन मिजाज हैं।
वे अधिकतर युवतियों को रिक्रूट करते हैं। युवतियों से बातें करना और उन्हें घुमाना फिराना उन्हें काफी पसंद है।
अपनी इसी रंगीन मिजाजी के चलते वे इस बार फंस गए। बहरहाल मामला अब न्यायालय में है।
Read More…BJP News : ये हैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए महिला दावेदार
Read More…Congress News : जिन्होने लिफाफा दिया वो बच गए, नहीं दिया तो चला दिया बुल्डोजर : कांग्रेस