नकुल को फ्री हैंड, जिलाध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी पर चल रहा विचार
Congress News : छिंदवाड़ा। एक ओर भाजपा में संगठन चुनावों को लेकर जहां पिछले कई दिनों से
नेताओं के बीच आपसी घमासान चल रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस किलेबंदी में लगी हुई है।
नकुल नाथ के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कुछ नेता
पूरे पेपर वर्क के साथ नकुल नाथ के सामने
वर्क प्लान रख चुके हैं।

यदि पूर्व सांसद की रजामंदी रही तो आने वाले समय में कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष सहित
कई नए पदाधिकारी मिल सकते हैं। या यूं कहें कि पूरी कार्यकारिणी ही नई बनने जा रही है।
चार भागों में निगम को बांटा
सूत्र बताते हैं कि निगम क्षेत्र को चार भागों में बांटने के साथ एक-एक बूथ पर
फोकस किए जाने का वर्क प्लान में जिक्र किया गया है।
बीतें चुनावों में किस बूथ से कितने वोट मिले, कितने से हारे-जीते सहित पूरी जानकारी
के साथ कुछ मशवरे कांग्रेस के नेताओं ने नकुल नाथ को दिए हैं।
इसके अलावा निगम क्षेत्र के लिए युवा नेताओं की कोर कमेटी बनाने का भी जिक्र वर्क प्लान में किया गया है।
अब अधिकतर दौरे अकेले!

सूत्र बताते हैं कि छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए पूर्व सांसद को फ्री हैंड दे दिया गया है।
कार्यकारिणी से लेकर लगभग सभी महत्वपूर्ण निर्णय वे खुद लेंगे।
इसी के बाद नकुल नाथ ने इस संबंध में कांगे्रस के युवा नेताओं से वर्क प्लान मांगा है।
बताया जाता है कि अब नकुल नाथ के अधिकतर दौरे अकेले ही होंगे।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम कमलनाथ अब तक तकरीबन हर दौरे में नकुल नाथ को अपने साथ लेकर आते थे
लेकिन अब दोनों के दौरे संभवत: अलग-अलग प्लान किए जाएंगे।
युवा पीढ़ी को धार्मिक आयोजनों से जोड़ें : नकुल
धार्मिक आयोजनों में युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक जोड़ें।
उन्हें पौराणिक कथाओं का महत्व भी बताएं।

इसके परिवार व समाज में साकारात्मक परिणाम आएंगे जो भविष्य के लिए बेहद सुखद होंगे।
उक्त बातें जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शिवपुराण कथा स्थल पर कहीं।
जिले के पूर्व सांसद नकुल नाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
शिव महापुराण कथा स्थल पहुंचकर भगवान शिव की कथा का श्रवण करने के उपरांत गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और जिले, प्रदेश व देश के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
वे शहर के सिवनी रोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मोहन सिंह चौधरी
के निवास पर आयोजित शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए।
नकुल नाथ ने व्यासपीठ का विधि विधान से पूजन अर्चन कर कथा वाचक महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुजनों से भेंट करने के उपरांत श्री नाथ ने कहा कि
शिव महापुराण कथा मानव जाति को सुख व शांति देने वाली है, क्योंकि भगवान शिव सुख व कल्याण के मूल स्त्रोत है।

महापुराण कल्पवृक्ष के समान है।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धर्म के प्रति आस्था का संचार होता है।
गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका गुरु साहिब गोबिंद सिंह जी की जयंती पर
गुरुद्वारा साहिब में भव्य व दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नकुल नाथ ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका
और जिले, प्रदेश व देश के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने स्वयं व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से नगर व जिलेवासियों को गुरु साहिब गोबिंद सिंह जी की जयंती की शुभकामनाएं दी।
उन्होने पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से भी शुभकामनाएं दीं।
उन्होने मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि गुरु साहिब गोबिंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलते हुए हमेशा सच्चाई का साथ दें।
गन्ना उत्पादक किसानों से मिले

पूर्व सांसद ने अपना काफिला रूकवाया और अचानक गन्ना उत्पादक किसानों के बीच पहुंचे।
किसानों ने चर्चा में उन्हें बताया कि विगत कुछ वर्षों से गन्ने के दाम में कोई बड़ी बढ़ोत्तरी नहीं हुई जिसके चलते कई बार तो लागत निकालना भी मुश्किल साबित होता है।
इस दौरान पास ही में चल रहे घाने में गन्ने से रस निकाला और गुड़ के उत्पादन के सम्बंध में जानकारी ली।
नकुल नाथ ने क्षेत्र के उपस्थित किसानों से चर्चा में कहा कि जिले, प्रदेश व देश में किसान फसलों का उत्पादन तो कर रहा है लेकिन उसे अपनी ही उपज के दाम तय करने का अधिकार प्राप्त नहीं है।
देश के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार आंदोलित हो रहे हैं।
लागत बढऩे व फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना अब आम बात हो चुकी।
प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने की बात भाजपा सरकार की ओर से कही गई थी, किन्तु हमारे जिले के एक भी किसान को मुआवजा नहीं मिला।
मुआवजा तो दूर की बात उनके खेतों में नष्ट हुई फसलों का सर्वे तक नहीं कराया गया।
भाजपा सरकार का किसानों के प्रति ऐसा रूख हमेशा ही रहा है।
पूर्व सांसद ने खाद, बीज व बिजली की समस्याएं को लेकर भी किसानों से चर्चा की।
खाट पर बैठकर चखी मक्के की रोटी और साग
अन्नदाताओं के बीच पहुंचे नकुल नाथ ने किसानों के साथ खाट पर बैठकर मक्के की रोटी व सरसों के साग का स्वाद चखा।
प्राकृतिक आबो हवा व खेतों में लगी हरी फसलों मध्य में किसानों के बीच बैठकर किसानों की
समस्याओं को सुनते व खेती किसानी से जुड़ी चर्चा करते हुए नकुल नाथ ने दोपहर का
भोजन अपनों के बीच अपनों के साथ किया। इस दौरान उन्होंने मक्के की रोटी व सरसों के साग के स्वाद की खूब तारीफ की।
Read More…Chhindwara News : तीन पार्षदों की कांग्रेस में वापसी की तैयारी!
Read More…BJP News : मंत्री के कार्यक्रम से भाजपा जिलाध्यक्ष को रखा दूर!