Nagar Palika Budget : पुलिस के साए में नगर पालिका का बजट पेश!

अमरवाड़ा नपा बचाएगी अनुमानित 51 हजार 356 रुपए

Nagar Palika Budget : छिंदवाड़ा। जिले के इतिहास में संभवत: पहली बार हुआ है कि किसी नगर पालिका में पुलिस के

साए में बजट पेश और पास किया गया। मामला अमरवाड़ा नगर पालिका का है।

आज (शुक्रवार) को अमरवाड़ा नगर पालिका का बजट पेश किया गया।

इस दौरान सभी पार्षदों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी भी मौजूद रहीं।

जब तक अध्यक्ष ने नगर पालिका की कार्रवाई में हिस्सा लिया तब तक कार्यालय में कुछ पुलिस कर्मी तैनात रहे।

बजट के बाद यह मामला चर्चाओं में आ गया।

दरअसल, कुछ दिनों पूर्व ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी के घर में घुसकर

कुछ लोगों ने उनके पति नितिन तिवारी, देवर शक्ति शेष तिवारी आदि के साथ मारपीट की थी।

सूत्र बताते हैं कि उक्त प्रकरण के चलते नगर पालिका अध्यक्ष की सुरक्षा को देखते हुए

पुलिस कर्मियों को नगर पालिका में तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

बताया जाता है कि अमरवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के पति नितिन तिवारी मारपीट प्रकरण के बाद से सिवनी में हैं।

उनकी वहां ससुराल है।

कुछ ऐसा रहा बजट

नगर पालिका अमरवाड़ा में जो बजट पेश किया गया उसके अनुसार नगर पालिका को वर्ष 2025-2026 में कुल अनुमानित आय 57 करोड़ 97 लाख 11 हजार 405 रुपए होगी। इसमें से 57 करोड़ 96 लाख 60 हजार 49 रुपए के अनुमानित व्यय के बाद 51 हजार 356 रुपए की बचत होगी। बजट सत्र में 9 बिंदु बतौर एजेंडा विचारण के लिए रखे गए थे।

Read More…Kanafoosee : खोटी नीयत के नितिन की जमकर धुनाई!

Read More…Chhindwara News : ऐसे कैसे बन पाएंगी सामूहिक विवाह की व्यवस्थाएं!

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *