Nagpur Update : कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, गिरफ्तारियां भी हुईं

सीएम फडणवीस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Nagpur Update : नागपुर। नागपुर के महल इलाके में सोमवार को पथराव और आगजनी की घटना के बाद

एक और इलाके में देर रात भारी बवाल हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने हंसपुरी इलाके में बीती रात कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया।

महल इलाके में दंगाइयों ने एक जेसीबी क्रेन को जलाकर खाक कर दिया, एक एसयूवी की तोड़ फोड़ कर दी

और पुलिस पर पथराव किया था। दंगों के निशान अब भी यहां देखे जा सकते हैं।

पुलिस की गाड़ी यहां पेट्रोलिंग कर रही है और माइक लाउडस्पीकर पर लोगों से घरों में रहने की

अपील कर रहे हैं और कर्फ्यू की जानकारी दे रहे हैं।

हिंसा में शामिल 15 गिरफ्तार!

नागपुर में हिंसा को लेकर मंगलवार सुबह तक 15 गिरफ्तारियां हुई हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने महल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान

15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, पुलिस ने महल इलाके में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए

आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

सीएम ने की अपील

नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और उसे फैलाएं नहीं।

यहां से शुरू हुआ विवाद…

इस विवाद की शुरूआत 3 मार्च से हुई जब सपा विधायक अबू आजमी ने कहा ‘हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।

औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता।’

इसके बाद आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया।

आजमी ने अगले दिन माफी भी मांगी।

इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा के सातारा सांसद उदयनराजे भोंसले ने मांग की थी कि

औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए। सीएम फडणवीस ने भी इस मांग का समर्थन किया था।

गौरतलब है कि मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में है।

इतिहासकारों के मुताबिक, 1707 में जब औरंगजेब का निधन हुआ, तो उसकी इच्छा के अनुसार खुल्दाबाद

में उसके आध्यात्मिक गुरु शेख जैनुद्दीन की दरगाह के पास दफनाया गया।

यह जगह छत्रपति संभाजीनगर मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है।

Read More…Fake Robbery : फर्जी निकली डकैती, चोरी छुपाने रच दी कहानी

Read More…Court Decision : महिला पर किया हमला, अब 10 साल गुजारने होंगे सलाखों के पीछे

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *