प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
Ceremony : केवलारी। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद विधानसभा मुख्यालय में
नरेश मरावी के प्रथम आगमन पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी के मार्गदर्शन में स्वागत कार्यक्रम व
विशाल कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। 24 सितम्बर को विधायक ठाकुर रजनीश सिंह
व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहनसिंह चंदेल के साथ पहुंचे जिलाध्यक्ष नरेश मरावी का पुष्प वर्षा कर
कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। मिलन समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी ने शाल श्रीफल से विधायक,
जिलाध्यक्ष, रमेश साहू वरिष्ठ नेता का श्रीफल शाल से स्वागत किया। तत्पश्चात वरिष्ठ नेताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ
संगठनों के पदाधिकारियों, प्रभारियों, सेक्टर अध्यक्षों प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों ने पुष्प माला पहनाकर
जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवलारी का
कार्यक्रम अद्वितीय है। मैं इस स्वागत कार्यक्रम का हमेशा ऋणी रहुंगा। उन्होने कहा कि राहुल गांधी, जीतू पटवारी ने
मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद पर असीन किया है। इसमें कांग्रेस संगठन सृजन मिशन की मोहर
साफ-साफ दिखाई दे रही है। अब नेताओं के स्लीपर सेल व रिश्तेदारी से संगठन तक पहुंचना सम्भव नहीं है।
कांग्रेस के लिए समर्पित रहो, आप भी पदासीन होंगे, कांग्रेस तो मेरी मां है ओर इसके चरणों मे मेने अपना जीवन

समर्पित कर दिया है। ठाकुर रजनीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की ऐसी लोक तांत्रित विचारधारा है
जिसमें राष्ट्रहित सर्वोपरी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को उठाने का लक्ष्य रखती है।
नरेश मरावी जमीनी कार्यकर्ता हैं इनका जिलाध्यक्ष पद पर आसीन होना मतलब कांग्रेस का मजबूत होना है।
उन्होने राहुल गांधी, जीतू पटवारी, मोहन मरकाम, उमंग सिंगार, हरीश चौधरी का आभार व्यक्त किया।
मिलन समारोह को डा रामेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष कान्हीबाडा, प्रमोद मोदी ब्लॉक अध्यक्ष केवलारी,
दिलीप दुबे पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस, राजेंद्र सिंह राजपूत मंडलम अध्यक्ष अहरबाडा, सुभाष बघेल पूर्व जनपद अध्यक्ष,
गिरीश गजेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष हरिजन प्रकोष्ठ, मुकेश सिंह राजपूत जनपद सदस्य छींदा,
राजेश पटेल सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेंद्र भलावी ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ, शुभम पटेल युवा नेता,
पप्पू यादव अर्जुनझिर ने संबोधित किया एवं मंच संचालन रमाशंकर महोबिया महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने किया।
इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों का आभार मनीष जैन नगर अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।
Read More…Illegal : बाजार चौक में खुलेआम बटोरी जा रही सट्टा-पट्टी !
Read More…Congress News : साहब ! अपने ही नेता नियुक्ति से नाराज हैं, सपोर्ट नहीं कर रहे