BJP News : सिर्फ क्लीन नहीं ‘डीप क्लीन’ पर भाजपा का फोकस !

सफाई के साथ मार्गों के सुधार पर भी होगा ध्यान

BJP News : छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सेवा पखवाड़ा मना रही है। जगह-जगह स्वच्छता अभियान

चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला भाजपा के पदाधिकारी रविवार को सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे।

यह अभियान सेवा पखवाड़ा चलने तक प्रत्येक रविवार को सुबह चलाया जाएगा। लेकिन इस बार कुछ अलग

करने का मन जिला भाजपा ने बनाया है। दरअसल, इस बार स्वच्छता अभियान में भाजपा का फोकस

सिर्फ क्लीन नहीं बल्कि ‘डीप क्लीन’ पर होगा। भाजपा पदाधिकारियों की मंशा है कि जहां भी अभियान चलाया जाए

वहां औपचारिकता न हो, बल्कि वाकई में सफाई नजर आनी चाहिए। मार्गों पर ऊपर से ही झाड़ू नहीं लगनी चाहिए

बल्कि कचरे के साथ जमी धूल भी पूरी तरह साफ हो ताकि अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके।

इस दौरान मार्ग में गड्ढे आदि भी चिन्हित किए जाएंगे एवं संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा ताकि

उन्हें ठीक किया जा सके। आम जनों को जोडऩे की कवायद सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में

भाजपा आमजनों को जोडऩे की कवायद भी कर रही है। इसके लिए एनजीओ, सामाजिक संगठनों,

नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आदि से भी अपनी सहभागिता निभाने

भाजपा ने अपील की है ताकि शहरवासियों का रुझान स्वच्छता की ओर और बढ़ सके।

Read More…Arrival : शंटी बेदी के निवास पर पहुंचे मंडला सांसद

Read More…Seminar : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने स्वदेशी और विकेंद्रीकरण के विचार दिये : कुलस्ते

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *