सागर सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक कमलेश शाह के साथ हर्रई में देखा ‘मन की बात’
Man Ki Baat : छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मन की बात कार्यक्रम जानकारी का भंडार है।
प्रधानमंत्री हर एपिसोड के लिए ऐसी अद्भुत जानकारी लेकर आते हैं जिन्हें देखकर हमें लगता है कि
हमें तो इसकी जानकारी ही नहीं थी। प्रधानमंत्री कई जानकारी इस प्रकार से रखते हैं कि उसे सुनकर ऐसा
लगता हैं कि हमने इसे इस प्रकार से क्यों नहीं सोचा। उक्त बातें जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने ‘मन की बात’
कार्यक्रम देखने की बाद कहीं। उन्होने सागर सांसद एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े,
अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्रई के बूथ क्रमांक 143 में
127 वां एपिसोड देखा। उन्होंने कहा कि मन की बात देखने के बाद पता चलता है कि अभी
बहुत कुछ जानना बाकी रह गया है, इसलिए मैं हमेशा सभी से मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करता रहता हूं।
Read More…Man Ki Baat : मन की बात कार्यक्रम बना देश की बात : बंटी विवेक साहू
इस बार छठ पर चर्चा
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 127 वें एपिसोड की शुरुआत छठ की शुभकामनाओं के साथ की।
उन्होंने कहा कि वे अपने आसपास छठ पूजा को देखें, काफी सुखद अनुभव होगा।
छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है।
घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।
मन की बात के लिए समय अपने आप निकल जाता है : श्रीमति लता वानखेड़े
कार्यक्रम देखने के उपरान्त सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे हर
महीने मन की बात कार्यक्रम का इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा कार्यक्रम है जिसे देखने के लिए
समय अपने आप निकल जाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम से हमें देश के
विभिन्न त्योहारों के महत्व की जानकारी भी मिल जाती है जैसे इस एपिसोड में हमें छठ पर्व की जानकारी मिली है।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर सागर सांसद एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव,
विधायक कमलेश शाह के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा,
जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेन्द्र चौहान, श्रीमती कामनी शाह, हर्रई मंडल अध्यक्ष
राम नारायण धुर्वे, सुरलाखापा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा डेहरिया, राकेश माईकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी,
मनीष निर्मलकर, अंकित जैन महामंत्री डॉ प्रियंक शर्मा, सीताराम डेहरिया, शंभू दयाल साहू, मनोज नेमा, दीपक पांडे,
रजनीश श्रीवास्तव, राकेश डेहरिया, सोनू साहू, चंदा पटवा, श्रीमती सौम्या जैन, आशुतोष चौकसे, पार्षद रमेश इरपाची,
सुनील ईरपाची, महेंद्र डेहरिया, रमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।
Read More…Visitation : सागर रेल लाइन के लिए दोनों सांसद मिलकर करेंगे प्रयास
Read More…Power Politics : छिंदवाड़ा की राजनीति के बदलते दिखेंगे रंग !
