सांसद ने सारना मंडल में ग्राम चनिया कला पंचायत भवन में देखा कार्यक्रम
Man Ki Baat : छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आकाशवाणी पर प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को
संपूर्ण देश में सुना और देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के
127 वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा विधानसभा के
सारना मंडल में ग्राम चनिया कला के बूथ क्रमांक 140 पंचायत भवन में मन की बात कार्यक्रम को देखा एवं सुना।
इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि हर बार मन की बात कार्यक्रम में कुछ नया सुनने और देखने को मिलता है।
इस कार्यक्रम से हमे लोगों के बीच सक्रिय रूप से काम करने की प्रेरणा भी मिलती है।
आज मन की बात कार्यक्रम देश की बात बन गया है। माह के अंतिम रविवार को आयोजित मन की बात
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार छठ महापर्व को लेकर संदेश दिया है। पीएम मोदी ने देशभर के
लोगों से छठ उत्सव में भाग लेने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने वंदे मातरम गीत, भारतीय नस्ल के डॉग्स,
मैंग्रोव वन, जीएसटी बचत उत्सव से लेकर संस्कृत भाषा को लेकर चर्चा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि
छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का
हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि त्योहारों के इस अवसर पर मैंने आप सभी को अपनी भावनाओं को साझा करते हुए
एक पत्र लिखा था। पत्र में मैंने देश की उन उपलब्धियों का उल्लेख किया था जिन्होंने इस वर्ष के त्योहारों को
और भी जीवंत बना दिया है। मेरे पत्र के जवाब में मुझे देश के कई नागरिकों के संदेश मिले हैं।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार स्वदेशी वस्तुओं की
खरीदारी में भारी उछाल है। त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा रौनक देखी गई है।
ये नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, राजेंद्र भलावी, मंडल महामंत्री
प्रहलाद पटेल, बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र भलावी, राकेश शिन्दे, मंडल उपाध्यक्ष नितेश पटेल,
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना,
मदन लाल संध्या, डॉ. रमेश उसरेठे, सौरभ सक्सेना, दीपक कुर्मी, अंकित सक्सेना, मुकेश रघुवंशी,
कुबेर वर्मा, लक्ष्मण उसरेठे, रूपेश साहू, हरिपाल पटेल, सतपाल पटेल, अमन सोनी, निमेश पटेल,
महेन्द्र जंघेला, देवेन्द्र विश्वकर्मा, मोतीलाल साहू, गणेश वर्मा, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Read More…Man Ki Baat : मन की बात कार्यक्रम ज्ञान का भंडार : शेषराव यादव
Read More…Visitation : सागर रेल लाइन के लिए दोनों सांसद मिलकर करेंगे प्रयास
