Pench National Park : महोत्सव में शामिल होने पहुंचने लगे ‘मोगली के मित्र’

55 जिलों के 300 से अधिक स्टूडेंट्स-टीचर होंगे शामिल

Pench National Park : सिवनी। जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में सोमवार 27 अक्टूबर से तीन दिवसीय

राज्य स्तरीय मोगली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के 55 जिलों से 300 से अधिक

विद्यार्थी और शिक्षक आदि शामिल होंगे। महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रतिभागी सिवनी पहुंचने लगे हैं।

बताया जाता है कि ‘मोगली मित्रों’ को नागपुर रोड स्थित सिद्धि विनायक लॉन में एकत्रित किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग की देखरेख में सभी प्रतिभागियों को बसों द्वारा टुरिया के ओलिव रिसॉर्ट में ठहराए जाएंगे।

मोगली के घर में ये मोगली मित्र तीन दिनों तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

27 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्सव में वन्यजीव और जंगल से जुड़ी ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने लिया जायजा

राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव की सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं।

कलेक्टर शीतला पटले ने बीते दिवस टुरिया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था।

उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के ठहरने, भोजन, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने बच्चों में प्रकृति व संस्कृति से जुड़ाव बढ़ाने वाली गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश दिए।

ये विभाग भी करेंगे सहयोग

जैव विविधता बोर्ड के 12 सहजकर्ताओं के अलावा वन विभाग, पेंच प्रबंधन, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग,

पर्यावरण शिक्षा केंद्र और जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी इन गतिविधियों में सहयोग करेंगे।

यह है पेंच की विशेषता

रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध पुस्तक ‘द जंगल बुक’ के मुख्य पात्र मोगली का घर पेंच टाइगर रिजर्व को माना जाता है।

गणना के अनुसार, पेंच और उससे सटे जंगल में 123 बाघों का निवास है। यहां 1010 प्रजाति के पेड़-पौधे,

वनस्पति और घास पाई जाती है। पार्क के बीच से बहने वाली पेंच नदी इसे दो हिस्सों में बांटती है, जिसमें

मछलियों की 50 प्रजातियां मिलती हैं। इसके अतिरिक्त, जंगल में पक्षियों की 325, स्तनधारियों की 57,

सरीसृप की 37, तितलियों की 100 और उभयचर वन्यप्राणियों की 13 प्रजातियां मौजूद हैं।

इन तीन दिनों के दौरान, प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्हें जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता को समझने का अवसर भी मिलेगा।

Read More…Man Ki Baat : मन की बात कार्यक्रम ज्ञान का भंडार : शेषराव यादव

Read More…Visitation : सागर रेल लाइन के लिए दोनों सांसद मिलकर करेंगे प्रयास

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *