जिला भाजपा कार्यालय में महिला सम्मेलन का आयोजन
Address : छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत शनिवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने विकसित और सशक्त भारत का सपना देखा है। जिसके लिए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का एक मंत्र दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है।
वैसे तो महिलाएं घर के काम में इतनी क्रिएटिव होती हैं कि वे अक्सर कुछ न कुछ बनाती रहती हैं, उनकी यही
क्रिएटिविटी ही आत्मनिर्भर भारत का मूल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि
अगर हम भारत में बने सामानों का उपयोग करेंगे तो हमारा देश का पैसा हमारे देश में ही रहेगा और
यही पैसा देश के विकास में उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अपने देश को आत्मनिर्भर

बनाकर विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाना है। आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक भारत घई,
सहसंयोजक अजय सक्सेना, गुरजीत सिंह शंटी बेदी, श्रीमती भारती साहू ने आत्मनिर्भर भारत अभियान
को लेकर अपनी बात रखी।
ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, जिला मंत्री श्रीमती नीलू निर्मलकर,
सुश्री रंजना कोटार्य, स्मृति यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा नेता धर्मेन्द्र मिगलानी,
दिन्शु यादव, रेखा श्रीवास्तव, शबनम जफर खान, आरती खण्डेलवाल, प्रीति बिसेन, मीना दुबे,
अमिता बरैया, उदिता यादव, श्रद्धा जैन, भारती देशवाड़े, अनिता शर्मा, हेमा क्षेत्रीय, ममता ठाकुर,
संध्या चौरसिया, सुनीता यादव, सपना पाल, संध्या सूर्यवंशी, वंदना विश्वकर्मा, अनिता ठाकरे,
लमिया मरावी, नीलू क्षेत्रीय, रोशनी कुशवाह, ममता वर्मा, संजना सोनी, संगीता डेहरिया, प्रभा ओक्टे,
सोनम डेहरिया, शोभना राय, दीपा मोखलगाय, दीपिका सल्लामे, सपना सोनी, नेहा वर्मा, किरण श्रीवास्तव,
शीला पटेल, विनिता पटेल, निधि सूर्यवंशी, आराधना पवार, आरती मोहखेड़े आदि उपस्थित रहे।
Read More…Political Post : एल्डरमैन एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्ति की सुगबुगाहट तेज
Read More…Legal Services : कानूनी योजनाओं की जानकारी देने धावकों ने बांटे पांपलेट
