BJP News : लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है SIR : सोलंकी

भाजपा संभाग प्रभारी ने बैठकों को संबोधित किया

BJP News : छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं संभाग प्रभारी

सुमेर सिंह सोलंकी गुरूवार को प्रथम प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होने बैठक कर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा

के भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से एसआईआर की प्रक्रिया व संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की।

श्री सोलंकी ले कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है।

एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक और संवैधानिक प्रक्रिया है,

जिसका अनुपालन हर सरकार, चाहे किसी भी दल की हो, अनिवार्य रूप से करती है।

यह केवल एक प्रशासनिक गतिविधि न होकर, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का

सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ इस कार्य में जुटना है।

त्रुटि रहित मतदाता सूची ही वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की सफलता का आधार बनेगी।

उन्होने कहा कि एसआईआर कोई साधारण या केवल एक दल से जुड़ी हुई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि

यह आगामी वर्ष 2028 के विधानसभा और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की

जीत-हार को निर्णायक रूप से प्रभावित करने वाली चुनावी सफलता की कुंजी है।

मतदाता सूची में मात्र एक गलती भी चुनाव परिणाम बदल सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को

इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ की अवधारणा को साकार करना होगा।

Read More…Illegal Mining : निगम सभापति करवा रहे रेत चोरी !

कांग्रेस पर बोला हमला…

भाजपा संभाग प्रभारी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वे बोले कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं थी।

अंग्रेजों का बनाया संगठन है। आजादी के आंदोलन के समय इस संगठन का उपयोग देश को

आजाद कराने के लिए किया गया। देश को आजाद कराने वाले सभी विचारधारा के लोग इसमें शामिल रहे,

लेकिन देश के आजाद होने के बाद एक परिवार ने अपने राजनीतिक लाभ और सत्ता प्राप्त करने के लिए

इसका राजनीतिक उपयोग किया। कांग्रेस पार्टी पर आजादी के बाद से आज तक एक ही परिवार का कब्जा है,

जबकि भाजपा एक विचारधारा वाला दल है।

इस महायज्ञ में सभी आहूति दें : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा शेषराव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का

शुद्धिकरण का अभियान एवं ऐसा महायज्ञ है जिसमें हम सभी को आहुति देना है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सबसे पहले हम अपना और अपने परिवार का नाम जुड़वाएं उसके बाद

अपने आस पड़ोस के और अपने सभी जानने वालों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।

वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का अभियान : सांसद

सांसद बंटी विवेक साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर वोटर लिस्ट के

शुद्धिकरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि हमें हर चीज शुद्ध चाहिए जैसे पानी, भोजन, कपड़ा आदि

इसीलिए हमारी वोटर लिस्ट भी शुद्ध होना।

सभी का नाम जुड़वाएं : मोहोड़

भाजपा जिलाध्यक्ष पांढुर्णा संदीप मोहोड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी

कार्यकर्ता बहुत जिम्मेदार और समर्पित है। उन्होंने कहा की एसआईआर के काम में सरकारी कर्मचारी

अपना काम तो कर रहे हैं लेकिन हमें उनके साथ जुड़कर मतदाता सूची शुद्धिकरण में सहयोग करते हुए

सभी मतदाताओं के नाम जुड़वाना है।

अभियान को सफल बनाएंगे : शाह

अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो भाजपा के जिम्मेदार

कार्यकर्ताओं को किसी भी कार्यक्रम में सहयोग और काम करने के लिए बोलने की आवश्यकता नहीं होती

वे स्वयं पार्टी से मिले कार्यक्रम को सफल बनने के लिए लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिम्मेदार

कार्यकर्ता एसआईआर के इस अभियान को भी पूरी जिम्मेदारी से सफल बनाएंगे।

Read More…Illegal Mining : विभाग का ‘स्नेह’ इसलिए खुलेआम रेत चोरी !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *