Security : सांसद निवास पर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं की लगी भीड़ !

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर चौकस भाजपा और प्रशासन

Security : छिंदवाड़ा। कांग्रेस के ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन को लेकर भाजपा और प्रशासन दोनों ही चौकस हो गए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से सांसद निवास पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता

भी सांसद के निवास के सामने इकट्ठा हो गए हैं। दरअसल, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद निवास

और भाजपा विधायक निवास के सामने घंटा बजाकर प्रदर्शन करेंगे। इसी के चलते

भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन दोनों ही चौकन्ने हो गए हैं। यदि कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद निवास के सामने

प्रदर्शन करते हैं तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस का विरोध करने की तैयारी में हैं।

विवाद की आशंका के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने अंबेडकर तिराहे पर बैरिकेडिंग भी है।

इसके अलावा कोतवाली और आसपास के थानों का बल भी सांसद निवास के आसपास मौजूद है।

Read More…Podar International : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नए मानदंड स्थापित कर रहा पोदार स्कूल

Read More…Illegal : खनिज अधिकारी का ‘अडिय़ल’ रवैया, कलेक्टर को भी गुमराह करने में लगे !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *