Exhortation : ऐसे नारों ने छिंदवाड़ा को बर्बाद कर दिया…एक तो ऐसा चढ़ा..!

भाजपा जिलाध्यक्ष का भाषण बटोर रहा सुर्खियां

Exhortation : छिंदवाड़ा। ऐसे नारों ने छिंदवाड़ा को बर्बाद कर दिया, बोलना ही है तो भारत माता की जय बोल दो,

छिंदवाड़ा की जय बोल दो। नारों के चक्कर में आदमी इतना ऊपर चढ़ गया कि उतर ही नहीं रहा है।

जाते समय चार भी नहीं मिलेंगे। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इंदिरा मैदान पर चल रहे

रॉयल कप 2026 के समापन पर मंच से कहीं। दरअसल, जब उनका संबोधन चल रहा था तब

कुछ युवा नारे लगा रहे थे। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद चेहरे मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने मंच से कई बातें कहीं जो सुनने में तो मजाकिया लगीं लेकिन

उनके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद नेताओं ने उनकी बातों पर जमकर ठहाके लगाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष का यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने उक्त बातें किस परिपेक्ष्य में कहीं यह तो वे ही जानते होंगे लेकिन राजनीतिक गलियारों में

अब नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर अपनी-अपनी सूझबूझ के अनुसार कयास लगा रहे हैं।

हास-परिहास से परिपूर्ण अपने संबोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष ने जिला संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि

‘टीम में सिर्फ मैं बूढ़ा हूं, बाकी सब जवान हैं। उन्होने मौजूद लोगों को सीख देते हुए और कहा कि खेल में दुर्भावना

न इधर रखें, न इधर रखें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने मैदान और मंच पर अपने पीछे खड़े नेताओं की ओर

हाथ से इशारा किया। बहरहाल, राजनीति में एक बात के कई मायने निकाले जाते हैं।

अब इस मामले में किस बात का क्या अर्थ है, यह तो सिर्फ वक्ता ही जानते हैं।

संजय पटेल ‘अघोषित महामंत्री’

रॉयल कप 2026 की आयोजन समिति के मुखिया गुरजीत सिंह शंटी बेदी भी कार्यक्रम में अलग ही

अंदाज में नजर आए। उन्होने संबोधन के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल को

‘अघोषित महामंत्री’ कहकर संबोधित कर दिया जिससे एक बार फिर मैदान में ठहाके गूंज उठे।

Read More…Kanafoosee : 15 हजार दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ ज्ञापन सौंप दूंगा !

Read More…Illegal : खनिज अधिकारी का ‘अडिय़ल’ रवैया, कलेक्टर को भी गुमराह करने में लगे !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *