छिंदवाड़ा कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के समक्ष किया गया था पेश
Action : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को बुधवार दोपहर न्यायालय ने जेल भेज दिया।
चांदामेटा निवासी महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित
अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने मालवीय को मंगलवार को गिरफ्तार किया और
आज विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी सुदीप मिश्रा के समक्ष पेश किया।

न्यायाधीश ने तत्काल ही उनका जेल वारंट काटने के आदेश दे दिए।
इसके बाद पुलिस विनोद मालवीय को तुरंत वाहन में बैठाकर जिला जेल पहुंची और जेल दाखिल करवाया।
इस बीच पुलिस काफी सतर्क नजर आई। जैसे ही विनोद मालवीय को पुलिस न्यायालय लेकर पहुंची थी, वहां हलचल मच गई।
पुलिस ने इस दौरान काफी फुर्ती दिखाई और कार्रवाई पूरी की।
नीचे लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें परासिया नगर पालिका अध्यक्ष से जुड़े कुछ मामले…
Read More…Blame : परासिया नपाध्यक्ष पर महिला ने लगाए अवैध संबंध बनाने दबाव डालने के आरोप
Read More…Record : दो सट्टा एक्ट के प्रकरण बन चुके, एक बार ‘जेल यात्रा’ भी कर चुके नपाध्यक्ष !
Read More…Apprehension : कमीशन की वसूली में लगे हैं परासिया नपाध्यक्ष ?
Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित
