कोतवाली पुलिस ने लगाई गैर जमानती धारा
Case File : छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों एवं तथाकथित पत्रकारों के
खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में आरोग्य हेल्थकेयर हास्पिटल के मैनेजर रोहित अग्निहोत्री ने
शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में रोहित ने पुलिस को बताया है कि रंजीत पासवान और सुनील निंबालकर
नाम के युवक जो खुद को पत्रकार बताते हैं, आए दिन अस्पताल की छवि खराब करने की धमकी देकर
पैसों की मांग करते हैं। न देने पर अस्पताल के विरुद्ध झूठी खबर प्रकाशित करने की धमकी देते हैं।
रोहित के अनुसार एक बार तो उसने दो-दो हजार रुपए लिफाफे में रखकर दिए भी हैं।

इसके बावजूद आरोपी बार-बार ब्लैकमेल कर अस्पताल और संचालक दीपक खंडेलवाल की छवि खराब
करने की धमकी देते रहते हैं। अब आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होने 50 हजार रुपए की डिमांड
भी कर डाली। इससे परेशान होकर रोहित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों रंजीत पासवान और सुनील निंबालकर के विरुद्ध
बीएनएस की धारा 308(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Read More…Court Proceeding : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवी की जमानत अर्जी खारिज
Read More…Action : परासिया नगरपालिका अध्यक्ष को न्यायालय ने भेजा जेल
