Congress News : किरण का कांग्रेस में बढ़ा कद, बनाई गईं प्रदेश महासचिव

पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी

Congress News : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने 66 पदाधिकारियों की टीम गठित की है जिसमें विभिन्न जिलों और

वर्गों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। नई कार्यकारिणी में छिंदवाड़ा से

श्रीमति किरण चौधरी का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं, जिन्हें महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किरण चौधरी जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ, पूर्व सांसद नकुल नाथ

एवं प्रिया नाथ की करीबी हैं। इस नियुक्ति को संगठन में अनुभव और राजनीतिक प्रभाव के बीच

संतुलन बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कांग्रेस में किरण चौधरी का बढ़ता कद

जिले में नए राजनीतिक समीकरण गढऩे की ओर भी इशारा कर रहा है।

उन्हे अब प्रदेश महासचिव की जवाबदारी सौंपी गई है। कांग्रेस और कमलनाथ की सिपाही के तौर पर उन्होने

अब तक छिंदवाड़ा जिला महिला कांग्रेस कमेटी का बखूबी नेतृत्व किया।

उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में महिला कांग्रेस ने संगठन के हर कार्यक्रम में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।

महिलाओं के हितों को लेकर सरकार को घेरना हो या कोई आम जनसमस्या हो…किरण चौधरी पीछे नहीं हटीं।

यही कारण रहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें अब बड़ी जवाबदारी सौंपी है।

जनपद सदस्य-सभापति भी रहीं

श्रीमति किरण चौधरी अब तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकीं हैं।

वर्ष 2009 में वे परासिया जनपद के क्षेत्र क्रमांक 17 से जनपद सदस्य साथ ही सभापति भी रहीं।

वर्ष २2014 में उन्हें कांग्रेस में जिला महामंत्री भी बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2019 में वे

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनाई गईं। उनका छ: वर्षों का कार्यकाल रहा।

इस बीच कोरोना काल में उन्होने जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य किए।

Advertisement

Read More…Efficiency : परासिया के डॉ. नितिन मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट में शामिल

Read More…Press Confrence : यह ‘सरकारी हत्या’ है : जीतू पटवारी

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *