Question On Security : वीआईपी रोड की सुरक्षा ‘बेचने’ में लगा कबाड़ी !

5 हजार दो और सड़क पर दुकान लगाओ

Question On Security : छिंदवाड़ा। शहर की वीआईपी रोड की सुरक्षा एक कबाड़ी ‘बेचने’ में लगा है।

यहां 5-5 हजार रुपए लेकर एक कबाड़ी जिले ही नहीं प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों को

अतिक्रमण कर सड़क पर दुकानें लगवा रहा है। बताया जाता है कि इस कबाड़ी की इजाजत के बगैर

यहां कोई दुकान नहीं लगा सकता। दो दिन पूर्व इस कबाड़ी ने एक रेलवे क्रासिंग के पास जूस की एक दुकान में

तोडफ़ोड़ भी की थी। इसके चलते यहां जमकर विवाद भी हुआ।

मामला डीआईजी बंगले के पास का है। इस क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक कबाड़ी यहां अतिक्रमण कर दुकानें

लगवा रहा है और इन दुकानों से हफ्ता वसूली कर रहा है। कबाड़ी ने जिनकी दुकानें लगवाई हैं

उनमें कुछ लोग अन्य प्रदेश से आए हैं। वीआईपी रोड पर जिला जज, डीआईजी, एएसपी,

एसएएफ कमांडेंट सहित प्रशासन के कई अधिकारियों के बंगले हैं। बाहर से आकर दुकान लगाने वालों में

कौन आपराधिक प्रवृत्ति का है, कहा नहीं जा सकता। ऐसे में वीआईपी रोड पर कबाड़ी

इन वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहा है।

बन गया पूरा बाजार…

Advertisement

डीआईजी बंगले के पास धीरे-धीरे पूरा बाजार सज गया है। यहां मौजूद श्री हनुमान-शनि मंदिर की आड़

में कई दुकानें संचालित की जाने लगी हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि इस क्षेत्र में जमकर शराब खोरी

और गांजा बेचने जैसी अवैध गतिविधियां भी की जा रही हैं। बहरहाल, यहां लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण

वीआईपी रोड और यहां निवासरत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में खतरे का अंदेशा

नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, साथ ही किसी दिन बड़ी घटना की संभावना भी बनी हुई है।

Read More…Congress News : किरण का कांग्रेस में बढ़ा कद, बनाई गईं प्रदेश महासचिव

Read More…Efficiency : परासिया के डॉ. नितिन मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट में शामिल

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *