EOW Raid : रिटायर्ड एसडीओ के घर पहुंची टीम !

परासिया रोड पर स्थित निवास पर जांच जारी

EOW Raid : छिंदवाड़ा। परासिया रोड निवासी और पीडब्लूडी से रिटायर्ड एसडीओ के मकान पर ईओडब्लू की

टीम ने रेड मारी है। रिटायर्ड एसडीओ का नाम महेंद्र नागवंशी बताया जाता है।

इनका मकान वंदना लॉन के ठीक बगल में है। इसी बिल्डिंग में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय भी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता द्वारा महेंद्र नागवंशी की आर्थिक अपराध

संबंधी शिकायत की गई थी। इसी संबंध में ईओडब्लू की टीम उनके निवास पर जांच करने पहुंची है।

बताया जाता है कि यह कार्रवाई गुरूवार (आज) अल सुबह शुरू की गई। टीम ने पहुंचते ही नागवंशी के मकान

का मुख्य गेट बंद कर दिया। किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ADVERTISEMENT

ईओडब्लू की टीम के साथ स्थानीय थाने का बल भी मौजूद है। हालांकि कहा जा रहा है कि दोपहर

दो बजे के बाद इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी ईओडब्लू सार्वजनिक कर सकती है।

ADVERTISEMENT

Read More…Visit : छिंदवाड़ा की महिलाएं स्वयं सशक्तिकरण का उदाहरण : गुंजन चौकसे

Read More…Ruckus : हंगामा ही हंगामा ; निगम आयुक्त को गंदा पानी पिलाने का प्रयास

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *