Kanafoosee : गोलू और राजा की पार्टनरशिप से भू-माफिया बना नितिन !

करोड़ों की जमीन खरीदी, अब अवैध काम करने में लगा

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा का नितिन अब एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला

भू-माफिया बनने का है। अमरवाड़ा के ही गोलू और राजा के साथ पार्टनरशिप कर वह जमीन से संबंधित

अवैध काम करने में लगा है। कानाफूसी पर यदि यकीन करें तो गोलू और राजा ने नितिन के कहने पर

एक जमीन में 75 लाख रुपए फंसा दिए हैं। ये सौदा अब खटाई में पड़ सकता है।

ऐसी ही और भी जमीनों में गोलू और राजा ने नितिन के कहने पर लाखों रुपए फंसा दिए हैं।

Advertisement

मामला अब सरकार की नजरों में आ गया है। अब नितिन अपने दोनों तथाकथित निवेशकों के लिए

गले की हड्डी बन गया है। न तो उसे पार्टनरशिप से निकाल सकते हैं और न रख सकते हैं।

कुल मिलाकर करोड़ों रुपए कमाने के सपने दिखाकर नितिन ने गोलू और राजा के करोड़ों रुपए दांव पर लगवा दिए हैं।

दूसरी ओर इस बात की भी कानाफूसी शहर में है कि कुछ दिन पहले तक, कुछ न करने वाले नितिन के पास

अकूत संपत्ति कहां से आई…गोलू और राजा ने जमीनों में निवेश के लिए करोड़ों रुपए आखिर

कहां से जुटा लिए ? बहरहाल, यह सब सरकारी जांच का विषय है और शिकायतें भी लगातार हो ही रही हैं

तो काला-पीला बाहर आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Advertisement

Read More…BJP News : दीपक सक्सेना को वित्त विकास निगम की कमान देने तैयारी !

Read More…EOW Raid : रिटायर्ड एसडीओ के घर पहुंची टीम !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *