Public Problem : कचरा घर से फैली बदबू, राहगीर और रहवासी परेशान

डंपरों से जामुनझिरी कचरा ट्रांसफर रुका, बढ़ी मुसीबत

Public Problem : छिंदवाड़ा। परासिया रोड पर सांसद कार्यालय के सामने स्थित नगर निगम के

सॉलिड वेस्ट स्टेशन में कचरे का अंबार लग गया है। इससे क्षेत्र में भयंकर बदबू फैल गई है।

यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए तो यह बदबू मुसीबत बन ही रही है, आसपास रहने वाले

निवासियों के लिए भी बड़ी समस्या बन गई है। हालात ये हैं कि यही स्थिति रही तो लोग

बीमार पडऩा शुरू हो जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार परासिया रोड पर निगम के सॉलिड

वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन पर शहर का कचरा इकट्ठा तो हो रहा है लेकिन यहां से जामुनझिरी

स्थित कचराघर नहीं पहुंचाया जा रहा है। कारण का पता करने पर बताया गया कि जो डंपर

सॉलिड वेस्ट को जामुनझिरी ले जाते हैं उनके पहिए थम गए हैं। इससे शहर का कचरा बड़ी मात्रा में

इकट्ठा हो गया है। अब क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इस संबंध में निगम कमिश्नर सीपी राय से

संपर्क के प्रयास किए गए तो उन्होने फोन रिसीव नहीं किया।

इनका कहना है

कचरा ट्रांसपोर्टेशन का काम चाहन शाखा के मंगेश पवार देखते हैं, वे ही इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं।

  • अनिल मालवी, स्वच्छता निरीक्षक

कुछ डीजल की समस्या थी इसके चलते डंपर खड़े थे। समस्या को सुलझा लिया गया है,

रात से कचरा ट्रांसपोर्ट का काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • मंगेश पवार, वाहन शाखा सहायक प्रभारी

Advertisement

Read More…Kanafoosee : गोलू और राजा की पार्टनरशिप से भू-माफिया बना नितिन !

Read More…Complaint : अमरवाड़ा के भाजपा नेता पर अवैध प्लॉटिंग के आरोप

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *