दो दिन बाद कचरा घर के बगल में मनाया जाएगा सांसद का जन्मदिन
Fistula : छिंदवाड़ा। नगर निगम के बदतर हालात से अब आम जन के साथ जनप्रतिनिधियों को भी
दो-चार होना पड़ रहा है। परासिया रोड पर सांसद कार्यालय के सामने बर्मन की जमीन पर स्थित
कचराघर को लेकर निगम की लापरवाही पूर्ण रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
गौरतलब है कि दो दिन बाद 29 अप्रैल को सांसद बंटी विवेक साहू का जन्मदिन है।
इस अवसर पर जिले भर से उनके समर्थक बधाई देने उनके कार्यालय पहुंचते हैं।
कचरा घर के बगल में स्थित मैदान में सांसद आगंतुकों के लिए व्यवस्थाएं करवाते हैं।
कचरा घर के आज के हालातों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सांसद के जन्मदिन पर
पहुंचने वाले उनके समर्थकों को निगम की लापरवाही से परेशानी हो सकती है।
Advertisement

कचरा घर से कचरे का ट्रांसपोर्टशन बंद है। यहां कूड़े का ढेर लग गया है। पूरे क्षेत्र में बदबू फैली हुई है।
शुक्रवार को तो कुछ जानवरों के शव भी कचरा घर में पड़े रहे जिससे काफी तेज बदबू चलती रही।
शाम को उन शवों को हटाया गया। उक्त कचरा घर क्षेत्रवासियों के लिए अब नासूर बनता जा रहा है।
Advertisement

Read More…Corruption : मंगेश पैसे देता है इसलिए नहीं हटा रहे ?
Read More…Public Problem : कचरा घर से फैली बदबू, राहगीर और रहवासी परेशान
