Action : हद है ! पुलिस सड़क पर उठक बैठक लगवा रही लेकिन सुधरने तैयार नहीं

कोतवाली और कुंडीपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, शराबियों को खदेड़ा

Action : छिंदवाड़ा। पुलिस सरेआम सड़क पर उठक बैठक लगवा रही, खदेड़ रही लेकिन

शराबी हैं कि सुधरने को तैयार नहीं। आज पुलिस ने भगाया तो कल फिर खुले में शराब पीने खड़े हो गए।

यह सिलसिला लगभग रोज का हो गया है। बुधवार को एक बार फिर कोतवाली और कुंडीपुरा पुलिस ने

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों जैसे

सिटी बस स्टॉप, काम्पलेक्स की छतों और सड़कों पर खुलेआम शराब पी रहे शराबियों को खदेड़ा गया।

कुछ तो दूर से ही पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए और कुछ धरा गए।

कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे और कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने टीम के साथ सर्चिंग की।

इस दौरान खुले में शराब पी रहे कई शराबी शराब फेंककर भागते नजर आए।

पदम काम्पलेक्स के आसपास कुछ दुकानों और ठेलों पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी जिन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

साहब, दिन भर का थका हूं, इसलिए पी रहा था…

पुलिस कार्रवाई के दौरान कई बार कुछ रोचक देखने को भी मिलता है। पदम काम्पलेक्स के सामने जब

दो युवकों को पुलिस ने रोका तो एक ने तुरंत शराब फेंक दी और उठक बैठक लगाने लगा जबकि दूसरा

युवक हाथ में ‘पैग’ लेकर कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत को कारण बताने लगा। युवक का कहना

था कि ‘दिन भर का थका हूं, इसलिए पी रहा था’ उसे पुलिसकर्मियों ने शराब और

गिलास फेंकने को कहा तो बमुश्किल उसने बात मानी।

आदर्श नगर शराब दुकान बनी परेशानी का सबब

परासिया रोड पर स्थित आदर्श नगर शराब दुकान क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, शराबी कालोनी की ओर जाने वाली सड़क पर

बेधड़क शराब पीते नजर आ जाते हैं। इस संबंध में कई बार देहात थाना पुलिस को क्षेत्रवासियों ने

सूचित किया लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। देहात थाना पुलिस ने हाल ही में इस क्षेत्र में भी

शराबियों को खदेडऩे का अभियान चलाया था लेकिन हालात जस के तस हैं।

कई बार तो कालोनी के बच्चों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया है।

Advertisement

Read More…Fraud : पुलिस अभिरक्षा में खड़े वाहन से हो गया विभागीय परिवहन, बिल भी बन गए…!

Read More…MP Congress : कमलनाथ का राज्यसभा जाना लगभग तय !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *