Protests : कांग्रेस ने नगर निगम में फोड़े मटके

पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

Protests : छिंदवाड़ा। कांग्रेस ने गुरूवार को नगर निगम कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया।

शहर में व्याप्त पेयजल संकट इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा था। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी नेता और

कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने राजीव भवन से रैली निकालकर नगर निगम कार्यालय तक

मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,

कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस की सदस्य शामिल रहीं। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर शहर की

जल सप्लाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शहर में

लगातार पेयजल संकट गहराता जा रहा है और आम लोग परेशान हो रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो

ने भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के कार्यकाल में

शहर में सुबह और शाम दो समय पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि

कई इलाकों में दो दिन में एक बार पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग पानी के लिए परेशान हैं,

लेकिन नगर निगम समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि माचागोरा

डेम सहित आसपास के जल स्रोतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, इसके बावजूद सप्लाई व्यवस्था ठीक नहीं

होने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

एक हफ्ते में सुधार की चेतावनी

कांग्रेस ने निगम आयुक्त सीपी राय को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जल सप्लाई

व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सांसद नकुल नाथ के नेतृत्व में जिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी गंगा प्रसाद तिवारी, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े,

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला श्रीवास्तव, पप्पू यादव, जय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस

पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More…Action : हद है ! पुलिस सड़क पर उठक बैठक लगवा रही लेकिन सुधरने तैयार नहीं

Read More…Fraud : पुलिस अभिरक्षा में खड़े वाहन से हो गया विभागीय परिवहन, बिल भी बन गए…!

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *