Shock : परमजीत विज और विनोद मालवी के विरुद्ध कोर्ट ने दर्ज किया प्रकरण

एक भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री तो दूसरा है वर्तमान नपाध्यक्ष

Shock : छिंदवाड़ा। भाजपा को छिंदवाड़ा में एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री

परमजीत सिंह विज और भाजपा से निष्काषित नगर पालिका परासिया के वर्तमान अध्यक्ष विनोद मालवी के विरुद्ध

न्यायालय ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण उसी कथित सुपारी कांड को लेकर दायर किए गए

परिवाद पर सुनवाई के बाद दर्ज किया गया है जिसमें आरोप लगे थे कि परमजीत सिंह विज और

विनोद मालवीय ने भाजपा के ही तत्कालीन जिला मंत्री अनुज पाटकर की जासूसी करवाने के लिए

अनुज के ही ड्रायवर दुर्गेश विश्वकर्मा को सुपारी दी थी। इसके लिए ड्रायवर को बकायदा नगर पालिका

के खाते से भुगतान भी किया गया था। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता दुर्गेश विश्वकर्मा ही है।

दुर्गेश की ओर से अधिवक्ता मुकेश मौर्य ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी परासिया शैलेंद्र उईके ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा

318, 3 (5) एवं सहपठित धारा 61 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

गौरतलब है कि दुर्गेश विश्वकर्मा ने पहले पुलिस से मामले की शिकायत की थी लेकिन राजनीतिक

हस्तक्षेप के चलते पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था। इस पर दुर्गेश ने न्यायालय की शरण

लेते हुए परिवाद दायर किया था। लगभग 2 वर्ष बाद न्यायालय ने परिवाद पर सुनवाई पूरी कर

परमजीत सिंह विज और विनोद मालवीय के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

प्रकरण की अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 को होगी।

इस लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें क्या है पूरा मामला…BJP News : भाजपा जिला महामंत्री परमजीत विज ने दी भाजपा जिला मंत्री अनुज पाटकर की ‘सुपारी’

Read More…Kanafoosee : एक वीडियो और हो सकता है लीक !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *