सचिव साहब ने कर दिखाया कमाल
Kanafoosee : छिंदवाड़ा। जिले में एक सचिव साहब ने कमाल कर दिखाया है। कानाफूसी है कि उन्होने
मैडम का ट्रांसफर रुकवाने के लिए संगठन में अपने मुख्य पद का रौब दिखाते हुए तकरीबन 15 लाख इकट्ठा कर लिए।
यही लेकर वे मैडम के साथ भोपाल गए थे। अब उनका काम बना कि नहीं यह तो वे ही जानें लेकिन
इसके बहाने उन्होने वसूली बड़ी तगड़ी कर डाली। उनके कार्यालय में चर्चा है कि ठेकेदार-इंजीनियरों से
2-3 लाख तो संगठन के सदस्यों से 2 से 5 हजार तक वसूले गए। कारण बताया गया कि
किसी केस में पैसे लग रहे हैं इसलिए सभी को सहयोग करना है।
अब केस कौन सा है ये सभी समझ ही गए होंगे।
बताते चलें कि ये वही मैडम हैं जो खबर छापने पर पत्रकारों को धमकाने से पीछे नहीं हटतीं और
अपने भोपाल तक के कनेक्शन का भरपूर इस्तेमाल करना जानती हैं।
बहरहाल, मैडम के कार्यकाल में बना एक ‘मुजस्सिमा’ भी खूब चर्चा में रहा है जिसमें
जिले के प्रशासनिक मुखिया ने कुछ 17 लाख की रिकवरी के निर्देश दिए थे लेकिन
वह फाइल भी दबी पड़ी है। मामला वही कोयलांचल का है।
Read More…Kanafoosee : मैडम का ट्रांसफर रुकवाने सचिव साहब लामबंद !
Read More…Exhortation : ‘सबको एक मंच पर समेटने वाले नेता, आप चुनाव लड़ें’
