श्री शक्ति डेवेलपर्स के महेश माधवानी एवं अन्य प्रवर्तकों की एसडीएम से शिकायत
Complaint : छिंदवाड़ा। खजरी क्षेत्र में डेवेलप हो रही एक कालोनी को लेकर डेवेलपर फर्म और उसके
सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग की गई है।
शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि कालोनाइजर ने अवैध रूप से सरकारी नाले पर लगभग 40-50 फिट
कब्जा कर निर्माण कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि महेश कुमार माधवानी
प्रवर्तक श्री शक्ति डेवेलपर्स, छिंदवाड़ा द्वारा ग्राम खजरी में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शिव तीर्थ रेसीडेंसी के
Advertisement

डेवलपमेंट के दौरान खसरा नंबर 313 के नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर प्राकृतिक जल बहाव में बाधा
उत्पन्न की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि नाले की भूमि पर से तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण
हटाया जाए एवं नगर तथा ग्राम निवेश के द्वारा स्वीकृत ले आउट के विरुद्ध बन रही कॉलोनी की जांच कर
कार्रवाई की जाए। 9.0 मीटर का मार्ग जो कॉलोनाइजर महेश माधवानी द्वारा स्वयं की भूमि पर
बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है वास्तविकता में मौके पर खसरा नंबर 317/1/1/1 से लग कर
मध्य प्रदेश शासन की खसरा नंबर 313 की नाले मद की भूमि है जिस पर अतिक्रमण कर कॉलोनाइजर
महेश कुमार माधवानी द्वारा अनुज्ञा के विरुद्ध सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
इस शिकायत में जल अधिनियम की धरा 24(1)(b) के उल्लंघन का भी उल्लेख किया गया है।
6 में से 3 प्रवर्तक आपराधिक पृष्ठभूमि के !
Advertisement

एसडीएम को की गई इस शिकायत में यह भी कहा गया है कि श्री शक्ति डेवेलपर्स के कुल 6 प्रवर्तकों में से 3
प्रवर्तक आपराधिक पृष्ठ भूमि के हैं। इनमें प्रवर्तक महेश कुमार माधवानी के विरुद्ध क्रिमिनल केस नं.
210/2026, प्रर्वतक शैलेन्द्र सोनी के विरुद्ध क्रिमिनल केस नं. ST/45/2025, धारा 115, 120 (b) IPC
प्रर्वतक जितेन्द्र नारंग के विरुद्ध क्रिमिनल केस नं. ST/45/2025, धारा 115, 120 (b) IPC
आपराधिक प्रकरण जिला न्यायलय छिंदवाड़ा में लंबित है।
Read More…Mistake : जीतेश नहीं अब राहुल अग्रवाल के नाम पर भेजा जाएगा नोटिस !
Read More…Question : भाजपा के ‘सुशासन’ में कांग्रेस नेता पुत्र ने तान दिया अवैध गोडाउन !
