कांग्रेस पार्षद ने जल संकट पर घेरा, बोले- सतपुड़ा के जंगलों में मस्त हैं मेयर
Allegation : छिंदवाड़ा। हमारे शहर के प्रथम नागरिक कहलाने वाले महापौर जो कि कांग्रेस छोड़कर
पाला बदलकर विकास करने भाजपा में गये थे, अब शहर की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर स्वयं
सतपुड़ा के जंगलों में मौज मस्ती में व्यस्त हैं। ये कहना है वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेस पार्षद
आकाश मोखलगाय का। उन्होने महापौर पर तीखा कटाक्ष करते हुये आरोप लगाया है कि वर्तमान में
Advertisement

शहर की जनता पानी की दो बूंद के लिये त्रस्त है। नलों में कई-कई दिनों तक पानी नहीं आ रहा है।
शहर की जल व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप्प पड़ी हुई है एवं वार्डो में पेयजल को लेकर विवाद की स्थिति
उत्पन्न हो रही है परंतु महापौर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे तो सतपुडा के जंगलों में मस्त हैं और
स्वयं वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर शहर की जनता को चिढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस पार्षद आकाश मोखलगाय ने कहा कि शहर का नागरिक आज पेयजल के लिये
त्राहिमाम कर रहा है। महापौर शायद जल संकट का समाधान सतपुड़ा नेशनल पार्क की सैर से खोजने
का प्रयास कर रहे हैं। आज शहर में पानी नहीं लेकिन महापौर की यात्रा में कोई कमी नहीं है,
जनता पूछ रही है पानी कब मिलेगा और अब शायद महापौर के जंगल की सैर से लौटने पर ही मिलेगा।
Advertisement

Read More…Protest : चौकी में जुटे आदिवासी जन, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Read More…Complaint : सरकारी नाले पर अवैध कब्जा, कर दिया निर्माण !
