Problem : जहरीला पानी पीने से आधा सैकड़ा से अधिक बीमार !

ग्रामीणों का आरोप; पानी में किसी ने सल्फास मिलाया

Problem : छिंदवाड़ा/ बिछुआ। बिछुआ ब्लॉक के ग्राम किशनपुर में एक कुएं का जहरीला पानी पीने से

लगभग 70-80 ग्रामीण बीमार पड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित

प्रशासनिक अधिकारी ग्राम में पहुंचे और पानी पीने से प्रभावितों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।

ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने कुंए में सल्फास डाल दिया है जिससे यह घटना घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की तरह ग्रामीणों ने उक्त सार्वजनिक कुंए से पीने और निस्तार का पानी भरा।

Advertisement

पानी से अजीब सी गंध आ रही थी। जिसने भी वह पानी पिया उसकी तबियत बिगड़ गई।

किसी को उल्टी तो किसी को घबराहट होने लगी। ग्रामीणों ने कुंए के पास जाकर देखा तो उन्हें

वहां कुछ सल्फास के खाली पैकेट और पाउडर के अंश मिले। कुएं में कुछ कीड़े-मकोड़े भी मृत पाए गए।

मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा और बीमार ग्रामीणों के उपचार के लिए

पांच एंबुलेंस की त्वरित व्यवस्था की गई। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया

जहां उनका उपचार जारी है।

Advertisement

Read More…Action : नहीं ‘निगल’ पाए नाला, निगम ने तोड़ा निर्माण

Read More…Action : नहीं ‘निगल’ पाए नाला, निगम ने तोड़ा निर्माण

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *