स्वार्थ सिद्धि के लिए मानवीय मूल्यों की बलि चढ़ाने से भी परहेज नहीं आरटीओ को
Chhindwara RTO : छिंदवाड़ा। आरटीओ अनुराग शुक्ला की नाक के नीचे उनके विभाग में एचटीवी
लाइसेंस को लेकर जमकर खेला किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि एचटीवी लाइसेंस रिन्यूअल के नाम पर
आरटीओ कार्यालय में 250 रुपए प्रति लाइसेंस लिए जा रहे हैं जो कि आज तक किसी भी आरटीओ के
कार्यकाल में नहीं लिए गए। इसके पीछे सोच यह है कि एचटीवी लाइसेंस धारक अधिकतर गरीब
तबके के होते हैं और ड्राइविंग कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन
Advertisement

अनुराग शुक्ला के कार्यकाल में गरीबों को भी नहीं बख्शा जा रहा। जो एचटीवी लाइसेंस धारक 250 रुपए
देता उसका लाइसेंस ही रिन्यू नहीं किया जाता। बहरहाल इस मामले में आरटीओ अनुराग शुक्ला के कार्यकाल
में नई परंपरा ने जन्म ले लिया है जो स्वार्थ सिद्धी के लिए मानवीय मूल्यों की भी बलि चढ़ाने से
परहेज नहीं कर करती।
ड्राइविंग स्कूल से मोटी ‘दक्षिणा’
सूत्र बताते हैं कि एचटीवी लाइसेंस के लिए ड्राइविंग स्कूल का सर्टिफिकेट आवश्यक होता है। यह पहले
200 रुपए में मिल जाता था लेकिन अनुराग शुक्ला के कार्यकाल में 500 रुपए में मिल रहा है। इसके पीछे
का कारण है ड्राइविंग स्कूल से आरटीओ कार्यालय हर महीने पहुंच रही मोटी दक्षिणा।
इस दक्षिणा के चक्कर में ड्राइविंग स्कूल संचालक को भी सर्टिफिकेट के ‘रेट’ बढ़ाने पड़े हैं।
खास बात ये है कि जिस ड्राइविंग स्कूल से दक्षिणा जाती है उसी का सर्टिफिकेट आरटीओ
अनुराग शुक्ला मान्य करते हैं। अन्य स्कूल का सर्टिफिकेट लगाने पर एचटीवी रिन्यूअल रिजेक्ट कर दिया जाता है।
Read More…Chhindwara RTO : आरटीओ अनुराग शुक्ला के कार्यकाल में सरकार को करोड़ों का चूना !
Read More…Drill : कन्हरगांव डेम से ऐसे बनाई जा रही पानी की व्यवस्था…
