अब बंटी विवेक साहू के लगे पोस्टर
Poster War : छिंदवाड़ा। पहले ग्राम जैतपुर में छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ के ‘लापता’ होने के
बैनर-पोस्टर लगे अब सांसद बंटी विवेक साहू को ग्राम घोघरा में ‘गुमशुदा’ बताया जा रहा है।
जिले में पोस्टर वॉर की राजनीति इन दिनों चरम पर है। दोनों प्रमुख राजनीति दल एक-दूसरे
के विरोध में खुलकर मैदान में हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों ग्राम जैतपुर में
कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर-बैनर लगाते हुए आरोप लगाए थे कि कमलनाथ विधायक
Advertisement

होने के नाते क्षेत्र में नजर नहीं आते। उन्हें जनता के सुख दुख से कोई वास्ता नहीं है।
इसके जवाब में अब ग्राम घोघरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद बंटी विवेक साहू के खिलाफ
उन्हें गुमशुदा बताते हुए पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में स्थानीय युवकों ने आरोप लगाया है कि सांसद
क्षेत्र में नहीं आ रहे हैं। आरोप लगाए गए हैं कि जब भी जिले में कोइ्र परेशानी होती है तो
सांसद यात्रा पर निकल जाते हैं। बहरहाल, छिंदवाड़ा में पोस्टर के जरिए सियासत गर्मा रही है।
कभी भाजपा कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है, तो कभी कांग्रेस समर्थक भाजपा नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं।
Advertisement

Read More…Tampering : हाथी को छेड़ रहे थे नशेड़ी, पहुंच गए अस्पताल
Read More…Chhindwara RTO : एचटीवी लाइसेंस में जमकर चल रहा खेला !
