Fraud : साबिर अली ने छिंदवाड़ा से 5.46 लाख उड़ाए, हरभजन बन कर रहा था नौकरी

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, उत्तराखंड का रहने वाला है आरोपी

Fraud : छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस ने एक अजीबो गरीब मामले का पर्दाफाश करने में सफलता

हासिल की है। मामला पहचान छिपाकर शराब दुकान में काम करने और 5.46 लाख रुपये लेकर

फरार होने का है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दिल्ली और पंजाब में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को हरभजन बताकर पिछले तीन महीने से शराब दुकान में काम

कर रहा था, जबकि उसका असली नाम साबिर अली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साबिर अली

उत्तराखंड के उधमपुर नगर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पालन-पोषण

पंजाबियों के बीच हुआ था। इसी वजह से उसे पंजाबी भाषा और सिख संस्कृति की अच्छी

जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, इसी का फायदा उठाकर वह हरभजन नाम से लोगों

के बीच रह रहा था। वह गुरुद्वारे में अरदास भी करता था, जिससे किसी को उस पर

शक नहीं हुआ।

दो आईडी कार्ड मिले

गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आरोपी के पास से दो अलग-अलग पहचान पत्र मिले। एक पहचान पत्र

में उसका नाम साबिर अली पिता मोहम्मद शाह, निवासी उधमपुर उत्तराखंड दर्ज है। दूसरे पहचान

पत्र में उसका नाम हरभजन दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं दस्तावेजों से मामले का खुलासा हुआ।

कैश लेकर हुआ गायब

पुलिस के अनुसार 29 जून को आरोपी को बिछुआ और खमारपानी क्षेत्र की शराब दुकानों से कैश

कलेक्शन लेकर मुख्यालय पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह 5.46 लाख रुपये लेकर

बस स्टैंड पहुंचा, वहां बाइक खड़ी की और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जब वह कार्यालय

नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद मिला, तब मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।

उसकी तलाश में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश

में दिल्ली और पंजाब में लगातार दबिश दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.72 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि बाकी रकम खर्च की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से

पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी पहचान छिपाकर इस

तरह की कोई वारदात की है या नहीं।

इस टीम की मेहनत रंग लाई

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक चेतन मस्कोले, एएसआई ब्रजेश रघुवंशी,

आरक्षक सागर डेहरिया, विकास बैस और नितिन ठाकुर की अहम भूमिका रही।

Read More…Chhindwara RTO : ‘दक्षिणा’ के चक्कर में पेपर का मोह नहीं छोड़ पा रहे प्रभारी आरटीओ !

Read More…Rainfall : उमरेठ में बरसें बदरा तो बुझे छिंदवाड़ा शहर की प्यास

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *