Protest : प्रभारी आरटीओ को हटाने फिर ज्ञापन

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कांग्रेस सेवादल ने किया पुतला दहन

Protest : छिंदवाड़ा। प्रभारी आरटीओ अनुराग शुक्ला को हटाने और पूर्णकालिक परिवहन अधिकारी की

नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी आरटीओ का इंदिरा तिराहे पर पुतला फूंका और रैली के रूप में

कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के

कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले ने कहा कि गित तकरीबन 15 माह से पूर्णकालिक

आरटीओ की नियुक्ति छिंदवाड़ा में नहीं की गई है। प्रभारी आरटीओ के भरोसे परिवहन कार्यालय

चल रहा है। इससे आमजन परेशान है। प्रभारी आरटीओ की मूल पदस्थापना बैतूल है और

उन्हें छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा का प्रभार सौंपा गया है जिससे आमजन उनसे मिलकर अपनी

समस्याएं नहीं बता पाते। इस कारण आमजनों में प्रभारी आरटीओ की कार्यप्रणाली को लेकर

भारी आक्रोश है। श्री कपाले ने प्रभारी आरटीओ के भरोसे चल रहे परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार के गंभीर

आरोप लगाए। गौरतलब है कि प्रभारी आरटीओ को हटाने की मांग को लेकर यह तीसरा ज्ञापन है।

ये आरोप लगे प्रभारी आरटीओ पर…

  • लाइसेंस शिविरों में महिलाओं को सिर्फ टू-व्हीलर का लाइसेंस ही दिया जाता है, एलएमवी के लिए अप्लाई करने पर भी काट दिया जाता है।
  • महिलाओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाए जाते हैं।
  • परिवहन कार्यालय में बाबुओं द्वारा अनाधिकृत रूप से धनराशि की मांग की जाती है।
  • जिस कार्य के लिए परिवहन कार्यालय में वाहन लाना आवश्यक नहीं है उसके लिए भी वाहन बुलाए जाते हैं और आमजनों को परेशान किया जाता है।
  • फेसलैस व्यवस्थाओं के लिए भी अनावश्यक रूप से कागज बुलवाए जाते हैं और लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने मजबूर किया जाता है।
  • जब से प्रभारी आरटीओ आए हैं चैकिंग के नाम पर बस, ट्रक, स्कूल वाहन चालकों आदि से अवैध वसूली करवाई जा रही है।
  • एचटीवी लाइसेंस रिनीवल के लिए ‘खास’ ड्राइविंग स्कूल के सर्टिफिकेट ही मान्य किए जाते हैं क्योंकि उनसे प्रतिमाह एकमुश्त रकम ली जाती है।
  • एलजीवी गाडिय़ों के फिटनेस में बॉडी के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली जाती है।

ये भी रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले के साथ राकेश मरकाम, हेमंत सिंह राजपूत,

ओम शिवम धुर्वे, साई उइके, शेषराव उइके, निशा गोहिया, सिंधु यादव, राजेश धुर्वे,

डॉ. शबाना यास्मीन खान, गुलशन विश्वकर्मा, शोभा सोनी, गुलशन विश्वकर्मा,

गजानंद खिरेकर, देशराज बारस्कर, रति पवार, राहुल पवार, विक्रम बन्देवार सहित

अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More…Corruption : तेज बारिश में 13 लाख की पुलिया धराशायी

Read More…Kanafoosee : 18 लाख का सूटकेस कर गया काम

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *