जुन्नारदेव जनपद अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री, पंचायत मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संभाग प्रभारी से की शिकायत
BJP MP News : छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जुन्नारदेव जनपद अध्यक्ष के ‘अपमान’ का मामला
भोपाल तक पहुंच गया है। मंगलवार को जनपद अध्यक्ष श्रीमति सविता बोसम ने भोपाल में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह,
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और
भाजपा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी से मुलाकात की। इस मुलाकात में जनपद अध्यक्ष

श्रीमति बोसम ने सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से लिखित शिकायत देकर जनपद पंचायत सीईओ
रश्मि चौहान को हटाने की मांग की।
यह लिखा शिकायत में…
जनपद अध्यक्ष श्रीमति सविता बोसम ने शिकायत में लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन
करते हुए उनके पहुंचने के एक मिनट पहले ही सीईओ रश्मि चौहान ने ध्वजारोहण कर दिया।
यह निर्वाचित आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है। उन्होने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष

उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं लगातार विवादों में रहने वाली जुन्नारदेव जनपद सीईओ रश्मि चौहान का
अन्य जनपद में स्थानांतरण किया जाए। सीईओ के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
Read More…Insolence : स्वतंत्रता दिवस समारोह में आदिवासी जनप्रतिनिधि का अपमान ?
Read More…Mining : अवैध रेत कारोबार को लेकर कार्रवाई के बाद विवाद, दो गिरफ्तार
