दो का उपचार जबलपुर में जारी, रात 2 बजे लगी थी आग
Accident : छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शुक्रवार शनिवार की
दरमियानी रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आए तीन नवजात बच्चों में से
एक की मौत जबलपुर में उपचार के दौरान हो गई है। मृत बच्चे के परिजन चांद के पास स्थित ग्राम खापा
निवासी बताए जाते हैं। तीनों बच्चों की उम्र 6 से 12 दिन के बीच है। झुलसने के बाद प्राथमिक उपचार
उन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में ही दिया गया जिसके बाद सुबह लगभग 5 बजे जबलपुर रेफर कर दिया गया था।
दो बच्चों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, तीनों बच्चे कितने प्रतिशत झुलसे हैं, यह स्पष्ट नहीं है।
बच्चों को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण
उन्हें जबलपुर भेजा गया।
एक ही डोली में थे तीनों बच्चे
चिकित्सकों ने बताया कि आईसीयू में एक प्लग में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसी के कारण उस डोली में आग लगी,
जिसमें तीनों बच्चे थे। आग धीरे-धीरे डोली में लगे प्लास्टिक और कपड़ों तक पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शी आनंद के मुताबिक, आग लगते ही आईसीयू में मौजूद स्टाफ ने अग्निशामक यंत्र की मदद से
उसे बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक इलाज दिया गया।
इंफेक्शन के कारण भर्ती थे तीनों
बच्चे घटना के समय आईसीयू में 20 से ज्यादा नवजात और तीन स्टाफ सदस्य मौजूद थे। आग केवल एक यूनिट तक
सीमित रही और उसी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। मौके पर मौजूद परिजनों ने भी शॉर्ट सर्किट के बाद आग
लगने की बात कही है। तीनों बच्चों को प्रसव के बाद इंफेक्शन होने के कारण भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read More…BJP MP News : भोपाल तक पहुंचा ‘अपमान’ का मामला
Read More…Insolence : स्वतंत्रता दिवस समारोह में आदिवासी जनप्रतिनिधि का अपमान ?
