BJP News : भाजपा का काउंटर : नकुल खुद अवैध रेत कारोबार में लिप्त रहे!

हर्रई मंडल अध्यक्ष ने दिया कांग्रेस के आरोपों का जवाब

BJP News : हर्रई। पिछले कुछ दिनों से अमरवाड़ा विधायक पर लगातार हमलावर कांग्रेस को भाजपा ने भी कड़ा जवाब दिया है।

भाजपा के हर्रई मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे ने इस संबंध में शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व सांसद नकुल नाथ को घेरा है।

उन्होने कहा है कि लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की जनता ने एक लाख से अधिक मतों से भाजपा

प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को विजयी बनाकर संसद भवन भेजकर कांग्रेस और नकुल नाथ को नानी याद दिला दी।

नकुल नाथ की हार की यादें अभी ताजा ही थी कि अमरवाड़ा विधानसभा में श्रद्धा एवं आस्था को भुनाकर किसी तरह राजनैतिक रोटी सेंकने के कांग्रेस के मंसूबों पर

उस समय पानी फिर गया जब भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने जीत दर्ज की।

दोनों ही पराजय से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है एवं अनर्गल बयानबाजी तथा

अमरवाड़ा से भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह को बदनाम करने की भरपूर कोशिश की जा रही है।

भाजपा मंडल हर्रई अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे के अनुसार छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के

नेतृत्व में तीव्र गति से हो रहे क्षेत्र के विकास से कांग्रेस कुंठित है।

तत्कालीन मध्य प्रदेश की पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार में नकुल नाथ खुद अवैध रेत के कारोबार में संलग्न थे।

छिंदवाड़ा की जनता ने इन्हें औंधे मुंह पटखनी देकर इनकी असलियत इन्हें बता दी है।

सांसद रहते अवैध रेत व्यवसाय के पार्टनर नकुल नाथ की शह पर हर्रई के रामजी उईके जैसे

छोटे मोटे नेता विधायक शाह पर राजमहल के पीछे रेत भंडारण जैसे झूठे और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्रई रामनारायण धुर्वे ने आरोप लगाया कि रामजी उईके न ही पंच है और न ही कोई जनप्रतिनिधि हैं।

बावजूद इसके जनपद अध्यक्ष कंचना उईके और रामजी उईके लगातार डरा धमका कर

सरपंच सचिवों से अवैध वसूली का कारोबार कर रहे हैं।

जिनका स्वयं का दामन दागदार है वे विधायक पर आरोप लगा रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे ने कांग्रेस के नकुल नाथ, धीरन शाह इनवाती और रामजी उईके को

खुली चुनौती दी है कि अमरवाड़ा विधायक शाह पर पर लगाए हुए आरोप सिद्ध करके बताएं

अन्यथा सार्वजनिक रूप से कांग्रेस जनता से माफी मांगे।

Read More…BJP News : ये हैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए महिला दावेदार

Read More…Pandhurna News : संदीप मोहोड़ बने पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *