जिला भाजपा ने दिखाई फिल्म ‘छावा’ कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे
BJP News : छिंदवाड़ा। शनिवार रात को छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज के नाम के जयघोष से छिंदवाड़ा गूंज उठा।
मौका था अलका सिनेप्लेक्स में फिल्म छावा के प्रदर्शन का।
जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव की पहल पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के लिए फिल्म का
नि:शुल्क प्रदर्शन रात्रि 9.30 बजे किया गया था।
छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के द्वारा हिंदवी साम्राज्य की स्थापना को लेकर

मुगलों से लिए गए लोहे की कहानी से हर दर्शक भाव विभोर हो उठा।
पूरी फिल्म के प्रदर्शन के दौरान जय शिवाजी और जय संभाजी के नारे लगते रहे।
जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के निमंत्रण पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता फिल्म देखने पहुंचे थे।
अलका सिनेप्लेक्स का पूरा हॉल फुल हो गया।
इसके अलावा कई दर्शकों ने खड़े होकर भी फिल्म का आनंद लिया।
महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय
जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव की ओर से जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर
ने महिला कार्यकर्ताओं को भी फिल्म देखने आमंत्रित किया था।

इस शो में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बड़ी संख्या में महिलाएं भी यह फिल्म देखने पहुंची।
कई नेता और कार्यकर्ता सपरिवार पहुंचे थे।
ये नेता भी रहे मौजूद
जिला भाजपा की ओर से फिल्म छावा देखने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, चौरई पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे,
परासिया पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व जिला महामंत्री उत्तम ठाकुर,
पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर,
पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, लखन वर्मा, संजय पटेल, विजय पांडे, अलकेश लांबा, संजय सक्सेना,
बंटी राय, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, सहप्रभारी विक्रम सोनी,

भरत घई, लीला बिजोलिया, गरिमा दामोदर, प्रतीक दामोदर, अनुज पाटकर, पियूष बत्रा,
अंकित जैन, अनीस पटेल, अजय सक्सेना, कमलेश उईके, गोपाल यदुवंशी,
माइकल पहाड़े, राहुल शर्मा, शैलेंद्र मालवी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More…Hanuman Lok : गोपाल शर्मा बने जामसावली मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष