BJP News : ‘कल भी कार्यकर्ता था और आज भी हूं’

गाजे-बाजे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

BJP News : छिंदवाड़ा। भाजपा के नवनिर्वाचित शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष ठाकुर

और मोहन पाल के नेतृत्व में जुन्नारदेव और दमुआ के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय

पहुंचकर बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

शनिवार को आशीष ठाकुर और मोहन पाल ने नेतृत्व में जुन्नारदेव और दमुआ से 200 से अधिक कार्यकर्ता रैली के रूप में

जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्वाचित शुभांकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का भगवा साफा बांध

तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि

जिस तरह पूरे जिले से कार्यकर्ता बंधु मेरा स्वागत कर रहे हैं।

ऐसे में हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति और उनके सम्मान के पार्टी मेरी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।

हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता जिस प्रकार पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करते हैं,

उसी प्रकार मै भी हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित भाव से काम करूंगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा में कोई बड़ा छोटा नहीं होता पार्टी में कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ होता है।

उन्होंने कहा मैं कल भी एक कार्यकर्ता था और आज भी एक कार्यकर्ता ही हूं।

श्री यादव ने कहा कि आप लोगों के द्वारा किए गए इस स्वागत के लिए मैं आप सभी का ह्रदय से आभारी हूं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष ठाकुर,

उत्तम ठाकुर, विजय पांडे, मोहन पाल, श्रीमती गरिमा दामोदर, राजेश बैंस, मनोज भोले, मंगलू यदुवंशी, संदीप मिश्रा,

कृपाशंकर सूर्यवंशी, सौरभ शिवहरे, कृष्ण देशमुख, प्रवीण खंगार, सूरज चौधरी, राजेंद्र यादव प्रमोद जैन

राजू मामा दिनेश नागवंशी आलोक श्रीवास्तव, बाबा कश्यप, पंकज साहू, संजय साहू, निक्की सिंह, नारायण साहू,

जीतू साहू, जगपाल साल्वे, अनुराग यादव, मांगू बग्गा, सुखबीर खुराना, मोंटू, जबल, राजगीर, बंटी मालवी,

राकेश उईके, शिवम पगारे, आशीष सूर्यवंशी, रामराव कुड़ापे सहित बड़ी संख्या में जुन्नारदेव

और दमुआ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More…BJP News : ‘शुभंकर’ ही रहेंगे जिला भाजपा अध्यक्ष…

Read More…BJP News : ये हैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए महिला दावेदार

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *