कार्यकर्ता संवाद और टिफिन पार्टी में भाजपा जिलाध्यक्ष ने भरा जोश
BJP News : छिंदवाड़ा। आपस की खटपट बहुत हो गई, इसे बंद करना पड़ेगा, बहुत हो गया।
नई दिशा में चलना पड़ेगा। रोने-गाने से जिंदगी में कुछ नहीं होता।
जिंदगी में आगे बढऩा है तो एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी रूपी बस को धक्का मारना पड़ेगा
ताकि यहां से भोपाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। वो क्षमता भाजपा कार्यकर्ताओं में है।
उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहीं।
वे ग्राम जमुनिया में छिंदवाड़ा विधानसभा कार्यकर्ता संवाद और टिफिन पार्टी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि छिंदवाड़ा लोकसभा और एक विधानसभा सीट जीत लेने से
काम पूरा नहीं हुआ है। लड़ाई अभी बाकी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहें।
उन्होने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार अज्ञातवास में अर्जुन ने युद्ध के लिए
अस्त्र-शस्त्र जुटाने में समय का उपयोग किया वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने की तैयारी करते रहें।
कार्यकर्ता संवाद को छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू ने भी संबोधित किया
और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के हित में कार्य करने का आव्हान किया।
घर से लाए टिफिन, साथ किया भोजन

कार्यकर्ता संवाद और टिफिन पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता
सभी घर से टिफिन लेकर आए थे। वक्ताओं के संबोधन के बाद सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव और सांसद श्री साहू ने
कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।
दोनों नेताओं ने लोकसभा और अमरवाड़ा विधानसभा की जीत का श्रेय देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दिया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में निगम महापौर विक्रम अहाके, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी,
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी,
जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना,
बंटी पटेल, जगेंद्र अल्डक, दीनदयाल मोहने, राजू नरोटे,
मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया,
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, रमाकांत रघुवंशी, ओम पटेल,
पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेश साहू, प्रतीक दामोदर, अजय सक्सेना, संजय पटेल,
प्रीति बिसेन, दिनेश यादव, अनीश पटेल, अल्केश साहू, मनोज मंडराह, अरुण गादरे,
राकेश अग्रवाल, मोंटी शर्मा सहित बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Read More…BJP News : कमलनाथ और विधायक चौरे के बयान का विरोध, किया पुतला दहन
Read More…MP News : फिर ‘अस्तित्व’ में आने को आतुर ‘जनशक्ति’..?