दिन भर चला आयोजनों का दौर, वृद्धाश्रम में भोजन करवाकर पूर्व मंत्री ने लिया आशीर्वाद
Celebration : छिंदवाड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह का जन्मदिन
उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया। उनका काफिला सुबह लगभग 10 बजे उनके निवास से निकला
जो सबसे पहले अनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां पूजन-अर्चन के बाद वे भाजपा कार्यकर्ताओं और
समर्थकों के साथ गोधुलि वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होने वृद्ध जनों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया।
इसके बाद वे अपने निवास पहुंचे जहां दिन भर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं
और आम जनों से मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। शाम लगभग 7 बजे से चांद रोड बोहता स्थित
वृंदावन लॉन में उनके समर्थकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इसमें बड़ी संख्या में आमंत्रित जन शामिल हुए।
वरिष्ठ नेताओं ने फोन पर दी शुभकामनाएं
पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इनमें पक्ष और विपक्ष दोनों के ही नेता शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली और भोपाल से वरिष्ठ नेताओं के फोन घनघनाते रहे।
ये नेता पहुंचे शुभकामनाएं देने

पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह को शुभकामनाएं देने पहुंचे नेताओं में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, नानाभाऊ मोहोड़,
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, श्रीमति विजया शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह,
उत्तम ठाकुर, चौरई पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, जुन्नारदेव से नत्थन शाह कवरेती,
परासिया से ताराचंद बावरिया, पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली,
राजू परमार, अजय सक्सेना, दमुआ से आशीष ठाकुर, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी,
आशुतोष शुक्ला, विक्रम सोनी, योगेश सदारंग, शंटी बेदी, दिवाकर सदारंग,
संदीप रघुवंशी, अजीत पटेल, देवेंद्र सूर्यवंशी, अभिलाष गौहर, शैलेंद्र मालवी, राहुल शर्मा,
अरुण शर्मा, लोकेश डेहरिया सहित जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल रहे।




Read More…Action : एक के ‘चक्कर’ में 30 की हो सकती है ‘नपाई’
Read More…Tiranga Yatra : भारत माता और भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष से गूंजा आकाश