Chhindwara News : किसानों ने मांगी फसल बीमा योजना की राशि

निकाली ट्रेक्टर रैली, प्रशासन के समक्ष रखीं मांगे

Chhindwara News : सौंसर। नगर पांढुर्णा में किसानों के हित में न्याय यात्रा सह ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

रैली में शामिल प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखीं।

किसानों ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध किसानों को पेंशन दिया जाये, किसानी कार्य करते समय आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना होने पर परिवार के इलाज को 5 लाख की सहायता राशि दी जाये।

अतिवृष्टि में संतरा, कपास सोयाबीन, मक्का अन्य सभी फसलों सहित सब्जी की फसलों का सर्वे कराकर इसका मुआवजा दिया जाये।

बिजली कटौती बंद कर दिन के समय किसानों को बिजली उपलब्ध करायी जाये।

किसानों को फसल बीमा योजना की राशि दिलाई जाये।

किसानों के अविवादित नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण किया जाये।

सोयाबीन का खरीदी मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल एवं कपास का समर्थन मूल्य 10 हजार रूपए प्रति क्विंटल किया जाये।

फसल लोन माफ किया जाये।

मंडी की व्यवस्था में सुधार किया जाये।

यूरिया की कालाबाजारी रोकी जाये।

किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराया जाये।

नकली एवं महंगा बीज किसानों को मिल रहा है इसे बंद किया जाये।

सब्सिडी राशि खाते में देकर पूर्व की तरह दी जाये।

मंडी समिति एवं सहकारिता के चुनाव कराये जाये।

किसानों को मूंग खरीदी राशि का भुगतान किया जाये।

खेत सड़क योजना में कार्य कराये जाये।

किसानों के बिजली बिलों की जबरन वसूली की जा रही है एवं कनेक्शन काटे जा रहे है इस पर तत्काल रोक लगायी जाये।

खस्ताहाल सडके महिलाओं से दुराचार, अजा. अजजा, अल्पसंख्यक व अन्य सभी वर्गों पर अत्याचार,मंहगाई, बेरोजगारी के गंभीर मुद्दो के खिलाफ आवाज बुलंद कर कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में ज्ञापन सौंपकर तत्काल निराकरण की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा अध्यक्ष पूर्व विधायक सुरेश झलके, सौंसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, पूर्व विधायक जतन उइके,

समीर खान एवं बहुसंख्या में किसान तथा ब्लॉक पांढुर्णा, सौंसर, नांदनवाड़ी के समस्त संगठनात्मक पदाधिकारी, वरिष्ठ, युवा नेता, पार्षद, महिला संगठनात्मक पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More…Chhindwara News : पेंशन धारियोंं को आयुष्मान भारत में शामिल करने की मांग

Read More…Kanafoosee : ‘जूतम’ पैजार कांग्रेस में, चर्चा में आ गए भाजपा महामंत्री परमजीत!

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *