Chhindwara News : पुलिस ने रोकी तिरंगा यात्रा, 24 करणी सैनिकों को किया अरेस्ट फिर छोड़ा

भोपाल में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने चौरई से काफिला होना था रवाना, प्रशासन ने नहीं जाने दिया

Chhindwara News : अमित सोनी, चौरई। चौरई से भोपाल तक निकाली जा रही करणी सेना की तिरंगा यात्रा को प्रशासन ने रुकवा दिया।

प्रशासन का तर्क था कि करणी सेना ने तिरंगा यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं ली है।

इसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने यात्रा को स्टेडियम के पास ही रोक दिया।

करणी सैनिकों ने जब विरोध जताया तो पुलिस ने 24 को गिरफ्तार कर लिया।

बहरहाल, उन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया। कार्रवाई से नाराज करणी सेना के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष रणधीर ठाकुर ने बताया कि तिरंगा यात्रा को छिंदवाड़ा में रोका जाना गलत है।

उन्होने कहा कि वे शांतिपूर्वक तरीके से सीएम से मिलने जा रहे थे लेकिन, चौरई में रोक दिया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रशासन की कार्रवाई का सभी करणी सैनिकों ने पुरजोर विरोध किया।

स्टेडियम में हुआ हंगामा

तिरंगा यात्रा के चलते भोपाल जाने के लिए करणी सैनिक चौरई स्टेडियम में इकट्ठा हो रहे थे।

स्टेडियम में आधा सैकड़ा से अधिक वाहन भी आ गए थे लेकिन तभी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और यात्रा को रोके जाने के लिए कहने लगे।

इस पर करणी सैनिक पदाधिकारी और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

अधिकारियों का कहना था कि यात्रा की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है इसलिए यह यात्रा नहीं निकाली जा सकती।

अधिकारियों ने कुछ देर के लिए स्टेडियम का गेट भी बंद कर दिया।

दोनों पक्षों में कुछ देर तक जमकर बहसबाजी भी हुई लेकिन प्रशासन ने करणी सेना के काफिले को रवाना नहीं होने दिया।

एएसपी भी पहुंचे

हंगामे की जानकारी मिलने पर एएसपी श्री सिंह चौरई पहुंचे।

उन्होने करणी सेना के पदाधिकारियों से चर्चा की लेकिन करणी सेना ने तिरंगा यात्रा को रोकने से इंकार कर दिया।

इस पर 24 करणी सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी संख्या में करणी सैनिक थाने में जमा हो गए।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपना था

करणी सेना के संभाग अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करणी सेना अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान में शासन को ज्ञापन सौंपना था।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने छिंदवाड़ा में ही रोक लिया जो कि लोकतंत्र में हमारे अधिकारों का हनन है।

Read More…Chhindwara News : परासिया ‘सुपारी’ मामले पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Read More…Chhindwara News : आदिवासियों की जमीन हड़पने का मामला गर्माया, नकुल ने सांसद से पूछे ये सवाल…

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *