Embarrassment : ‘हीरो’ बनने निकले नपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की हो गई फजीहत!

महंगा पड़ा राजनीतिक स्टंट, पार्षदों ने कचरा डलवाया

Embarrassment : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय और उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर को

राजनीतिक स्टंट करना गुरूवार को (आज) महंगा पड़ गया। दोनों निकले तो थे जनता के सामने हीरो बनने लेकिन

आम जनता के सामने उनकी जमकर किरकिरी हो गई। परासिया में मामला जमकर चर्चाओं में बना हुआ है।

ये है मामला

परासिया नगर पालिका के तकरीबन 18-20 सफाई कर्मचारी पिछले लगभग एक पखवाड़े से वेतन वृद्धि को

लेकर हड़ताल पर हैं। इससे परासिया शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ा गई है।

कई वार्डों में कचरा वाहन या तो जा नहीं रहे थे या फिर जा भी रहे थे तो दो-तीन दिन के अंतराल में।

सूत्र बताते हैं कि इससे नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सामने आम जनता की समस्याओं का अंबार लग गया।

सूत्रों की मानें तो इस बीच दोनों ने एक ‘राजनीतिक स्टंट’ करने की कोशिश की जिससे जनता के सामन

उनकी छवि में चार चांद लग जाएं। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय और उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर ने

एक-एक कचरा गाड़ी की ड्रायविंग सीट संभाली और निकल गए शहर में कचरा बटोरने।

जब वे निकले तो उनको रास्ते में वे पार्षद मिल गए जो उनकी कार्यप्रणाली के धुर विरोधी हैं।

उन पार्षदों ने कचरा वाहन चला रहे नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय और उपाध्यक्ष

महेश सोमकुंवर को अपने-अपने वार्डों में कचरा संग्रहण के लिए पकड़ लिया।

फिर क्या था, दोनों को कचरा लेने घर-घर जाना पड़ा।

इन पार्षदों ने करवाई फजीहत…

परासिया नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के इस इस राजनीतिक स्टंट की फजीहत करवाने में

तीन पार्षदों ने भूमिका निभाई। इनमें वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद आशीष जायसवाल, वार्ड क्रमांक 10 के

पार्षद अनुज पाटकर और वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद पवन सूर्यवंशी शामिल हैं।

इन तीनों पार्षदों ने नपाध्यक्ष को अपने-अपने वार्ड में घर-घर ले जाकर वाहन में कचरा संग्रहण करवाया।

दरअसल नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस ‘राजनीतिक स्टंट’ के लिए ये ही तीनों वार्ड चुने थे क्योंकि इन वार्डों

के पार्षद उनकी कार्यप्रणाली का विरोध करते रहे हैं।

यहां यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि ‘मुरारी चला तो था हीरो बनने लेकिन विलेन बन गया’

बहरहाल परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय और एपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर की शहर में जमकर

‘खिल्ली’ उड़ाई जा रही है।

कचरा वाहन धुलवाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस ‘राजनीतिक स्टंट से पहले कचरा

वाहन की पूरी साफ सफाई भी करवाई और धुलवाया। क्षेत्रीय जनों का कहना था कि पहले तो ये

वाहन जैसी-तैसी अवस्था में कचरा संग्रहण के लिए आते थे लेकिन आज जब नगर पालिका अध्यक्ष

और उपाध्यक्ष कचरा लेने आए तो वाहन बिल्कुल चकाचक नजर आ रहे थे।

रील बनाने वाले साथ थे

जब नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय और उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर ‘राजनीतिक स्टंट’ के लिए

निकल रहे थे तो वीडियो और रील बनाने वालों को पहले ही काम पर लगा दिया था।

ये ‘कामगार’ अपना काम बखूबी कर रहे थे लेकिन आम जनता ने इनकी ही रील और वीडियो बना डाली।

Read More…Illegal Condtruction : तोड़ा जाएगा बिना अनुमति बनाया जा रहा कार शोरूम!

Read More…Brawl : भाजपा नेता और पुत्रों पर एफआईआर

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *