MP News : फिर ‘अस्तित्व’ में आने को आतुर ‘जनशक्ति’..?

देश की फायर ब्रांड नेत्री एक बार फिर चर्चाओं में

MP News : भोपाल/छिंदवाड़ा। देश की फायर ब्रांड और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

हालांकि इस बार वे किसी बयान या अन्य गतिविधियों को लेकर नहीं बल्कि

अपनी पुरानी पार्टी जनशक्ति को लेकर चर्चा का विषय बनी हैं।

उनकी चर्चाएं शुरू हुई हैं एक व्हाट्सएप ग्रुप बनने के बाद से।

दरअसल, हाल ही में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।

इस ग्रुप के एडमिन मुरैना के एक नेता हैं जो प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती के करीबी माने जाते हैं।

इस ग्रुप की खास बात ये है कि इसमें उन नेताओं को जोड़ा गया है जो कभी भारतीय जनशक्ति पार्टी में उमा भारती के साथ थे।

हालांकि अब ये भाजपा में हैं। इनमें से कुछ सक्रिय तो कुछ निष्क्रिय भी हैं।

ये ग्रुप बनते ही चर्चाओं में आ गया।

छिंदवाड़ा लोकसभा से दो नाम…

इस व्हाट्सएप ग्रुप में छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से दो लोगों को जोड़ा गया है।

एक हैं आशुतोष शुक्ला और दूसरे हैं सौंसर के पूर्व विधायक रामाराव महाले।

दोनों ही उमा भारती और प्रहलाद पटेल के करीबी रहे हैं।

रामराव महाले अब संतरांचल में भाजपा की राजनीति कर रहे हैं।

इसे इस रूप में भी देखा जा रहा है कि एक जिले से एक व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ा गया है।

मसलन छिंदवाड़ा जिले से श्री शुक्ला और पांढुर्णा जिले से श्री महाले को जोड़ा गया है।

कौन हैं आशुतोष शुक्ला

आशुतोष शुक्ला पूर्व सीएम उमा भारती और वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी रहे हैं।

खास बात ये है कि ये भारतीय जनशक्ति पार्टी के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक हैं।

इसके साथ ही जनशक्ति में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।

हालांकि भारतीय जनशक्ति पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय के कुछ दिनों बाद ही

आशुतोष शुक्ला ने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया।

ये सवाल उठ रहे

इस ग्रुप को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसा क्या हुआ या होने वाला है कि यह व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की आवश्यकता पड़ी ?

हर जिले से एक ही व्यक्ति को क्यों जोड़ा जा रहा है वह भी ऐसा व्यक्ति जो जनशक्ति में किसी खास ‘रोल’ में रहा हो ?

क्या इस व्हाट्सएप ग्रुप से जनशक्ति में शामिल रहे नेताओं को एक बार फिर एकजुट किया जा रहा है ?

क्या भारतीय जनशक्ति पार्टी फिर किसी प्रकार से ‘अस्तित्व’ में आने को ‘आतुर’ है ?

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढने अभी बाकी हैं।

और कौन हैं व्हाट्सएप ग्रुप में

व्हाट्सएप ग्रुप में भोपाल, जबलपुर, सतना, सिवनी, विदिशा, इंदौर, ग्वालियर सहित कई जिलों के नेता शामिल हैं।

ये सभी वे नेता हैं जो जनशक्ति के समय पूर्व सीएम उमा भारती से सीधे बातचीत किया करते थे।

Read More…Congress News : सांसद के बयान पर कांग्रेस हुई आग बबूला, सौंपा ज्ञापन

Read More…BJP News : छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज के जयघोष से गूंजा छिंदवाड़ा

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *