Nigam Tax : उधर कांग्रेस चला रही थी हस्ताक्षर अभियान, इधर लागू हो गई टैक्स वृद्धि

अब जनता को देना होगा बढ़ा हुआ संपत्ति एवं जलकर

Nigam Tax : छिंदवाड़ा। उधर कांग्रेस ने बढ़े हुए संपत्ति एवं जल कर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चला रही थी

और इधर निगम अधिकारियों ने टैक्स में वृद्धि लागू कर दी।

अब जनता को जल कर के रूप में 260 रुपए और संपत्ति कर में 10 प्रतिशत बढ़ाकर देने होंगे।

पिछले कुछ दिनों से टैक्स वृद्धि को लेकर बनी असमंजस की स्थिति शुक्रवार को साफ हो गई।

इसके पीछे निगम कमश्निर का तर्क है कि बहुमत के आधार पर सभी सदस्यों ने वृद्धि के प्रस्ताव पर

अपनी सहमति प्रदान कर दी थी इसके चलते 1 अप्रैल से टैक्स की नई दरें लागू कर दी गई हैं।

इस टैक्स वृद्धि को लेकर कांग्रेस का विरोध अब भी जारी है।

Read More…Meeting : औपचारिक ही सही लेकिन तय ‘मुहूर्त’ पर हो गई जियोस की बैठक!

निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो का कहना है कि अधिकारियों के इस निर्णय को वे न्यायालय में चुनौती देंगे।

यह हुआ था परिषद सम्मेलन में

28 मार्च को परिषद के सम्मेलन में घपले, घोटालों को लेकर बवाल मचा था।

बिना अनुमति ट्रांसपोर्ट नगर में काम और गौशाला में अनियमितता को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

दोपहर के भोजन के बाद जलकर और संपत्तिकर में बढ़ोतरी पर चर्चा होना था,

लेकिन भाजपा पार्षदों ने सभी 9 प्रस्तावों पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए वॉक आउट कर दिया।

जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि जलकर और संपत्तिकर का प्रस्ताव लाया ही नहीं गया

तो भाजपा पार्षदों ने किस आधार पर सहमति प्रदान कर दी।

Read More…Construction : निगम के नियमों को ‘चिढ़ा’ रही कांग्रेस नेता की बिल्डिंग!

अधिकारियों ने चार दिन तक जलकर और संपत्तिकर लागू नहीं किया।

शुक्रवार को परिषद की बैठक की मिनट टू मिनट जानकारी बनाने के बाद अधिकारियों ने बढ़ोत्तरी को लागू कर दिया।

इधर, कांग्रेस अभी भी विरोध दर्ज करा रही है।

शुक्रवार को कांग्रेस पार्षदों ने शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए मूल्यवृद्धि के विरोध में आमजनों के हस्ताक्षर लिए।

इनका कहना है…

  • आयोजित परिषद में प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई थी। बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पास हुआ है। शहर विकास के लिए कड़ा निर्णय लेना आवश्यक है।
  • विक्रम अहके, महापौर
  • अधिकारियों के इस निर्णय को हम कोर्ट में चेलेंज करेंगे। शहर की जनता पर नियम विरुद्ध जलकर और संपत्तिकर की बढ़ोतरी लागू नहीं होने देंगे।
  • धर्मेंद्र सोनू मागो अध्यक्ष, नगर निगम
  • 1 अप्रैल से जलकर और संपत्तिकर की मूल्यवृद्धि लागू मानी जाएगी। बहुमत के आधार पर सभी सदस्यों ने वृद्धि के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी थी।
  • चंद्रप्रकाश राय कमिश्नर, नगर निगम
Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *