Public Problem : ‘साहब! ऐसा सचिव भेजिए जो योग्य हो’

ग्राम नेहरिया उरधन के ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Public Problem : छिंदवाड़ा। साहब! हमारी पंचायत में ऐसा सचिव भेजिए जो योग्य हो।

अभी जो सचिव है वह कोई काम नहीं करता। पूरे गांव वाले परेशान हैं।

यह कहना है परासिया जनपद पंचायत की ग्राम नेहरिया उरधन से जिला मुख्यालय आए ग्रामीणों का।

जिला पंचायत सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव

सुशील शुक्ला मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। वे एक अन्य पंचायत के प्रभार का हवाला देते रहते हैं

और नेहरिया उरधन पंचायत के काम नहीं करते। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी इस लापरवाही पूर्ण और

मनमानी कार्यप्रणाली के चलते ग्राम के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु, आय और दूरी प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीण विद्यार्थियों को खासी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने सचिव सुशील शुक्ला को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।

Read More…BJP News : चौंकाएंगे भाजपा की नई कार्यकारिणी में शामिल नाम!

Read More…Memorandum : सचिव को हटाएं, नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ!

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *