Traffic Problem : दुपहिया चालकों पर ‘सितम’ चौपहिया वालों पर ‘करम’…!

मानसरोवर के सामने चौपहिया चालक कर रहे यातायात अवरुद्ध

Traffic Problem : छिंदवाड़ा। दुपहिया चालकों पर ‘सितम’ चौपहिया वालों पर ‘करम’…!

जी हां, ये स्थिति है मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने की।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यातायात पुलिस शहर में पार्किंग व्यवस्था बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रही है।

इसके लिए एक कंपनी को सड़क पर पार्क किए वाहनों को उठाकर यातायात थाने ले जाकर रखने का जिम्मा दिया गया है।

लेकिन ये कर्मचारी सिर्फ दुपहिया वाहनों को ही ‘उठा’ पा रहे हैं।

पार्किंग की सबसे अधिक खराब स्थिति मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने थी।

यातायात पुलिस की कार्रवाई के चलते यहां अब काफी सुधार नजर आ रहा है, लेकिन

अब भी चौपहिया वाहन इस सुधार पर ‘बट्टा’ लगाते नजर आ रहे हैं।

कार्रवाई और चालान के डर से दुपहिया चालक तो अपने वाहन सड़क पर

पार्क नहीं कर रहे लेकिन चौपहिया वाहन चालकों में कार्रवाई का डर नहीं है।

दुपहिया वाहन उठाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि चौपहिया वाहन ले जाने के लिए उनके पास टोइंग वाहन नहीं है।

कई बार देखा गया है कि इस स्थान पर चौपहिया वाहन चालक सड़क पर ही वाहन

खड़ा कर चले जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है।

यातायात कर्मी यदि इन वाहन चालकों को वाहन हटाने के लिए कहते हैं तो चालक विवाद करने से भी पीछे नहीं हटते।

Read More…Holi hai… : इस बार ऐसे मनेगी रंग पंचमी…

Read More…International Women’s Day : हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं महिलाएं : गरिमा दामोदर

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *